फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   World waiting for you on Olympic stage, PM send letter to house of wrestler Ritika Kharkara in Rohtak

Haryana: ओलंपिक के मंच पर तुम्हारा इंतजार कर रही दुनिया, पहलवान रीतिका खरकड़ा के घर पीएम ने भेजा पत्र

Fri, 15 Mar 2024 10:41 AM IST
नवीन दलाल योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Mar 2024 10:41 AM IST
सार

रोहतक निवासी और वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन रीतिका खरकड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें लिखा है कि बेटी हर भारतीय की उम्मीदें तुमसे हैं और उनकी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं। पेरिस ओलंपिक के मंच पर तुम्हारी प्रतिभा के प्रदर्शन का दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
World waiting for you on Olympic stage, PM send letter to house of wrestler Ritika Kharkara in Rohtak
पहलवान रितिका खरकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए तैयारी कर रहे एथलीट और रेसलर का उत्साह बढ़ाने के लिए उनसे खुद संवाद कर रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों के घरों में उनकी ओर से भेजे पत्र में पदक जीतने के लिए शुभकामना देने के साथ उनके हुनर की तारीफ की गई है। ऐसा ही पत्र रोहतक निवासी और वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन रीतिका खरकड़ा को प्राप्त हुआ है जिसने तीन दिन पहले ही एशियाई चैंपियनशिप और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

विज्ञापन


रीतिका के पिता जगबीर हुड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री का प्रशंसा पत्र पाकर बेटी का उत्साह दोगुना हो गया है। रीतिका को संबोधित पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा है कि रेसलिंग के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर तुम्हारे प्रदर्शन से देशवासी गौरवान्वित हैं। अखाड़े में बिताया समय, खेल के प्रति समर्पण और मैट पर दिखाया गया हुनर तुम्हारे जज्बे को बयां करता है। पेरिस ओलंपिक के मंच पर तुम्हारी प्रतिभा के प्रदर्शन का दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है। बेटी हर भारतीय की उम्मीदें तुमसे हैं और उनकी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं।
विज्ञापन


इसलिए है रीतिका से ओलंपिक में पदक की उम्मीद
बेहद प्रतिभाशाली पहलवान मानी जा रही रीतिका अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप बनने के बाद अंतर विश्वविद्यालय, खेलो इंडिया और महाराष्ट्र केसरी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। तीन दिन पहले पटियाला में हुए एशियाई चैंपियनशिप और ओलंपिक के लिए हुए ट्रायल के 76 किलो भारवर्ग में भी वह पहले नंबर पर आई है। उसके प्रदर्शन में निरंतर सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed