{"_id":"68adcde63141d507880c7da4","slug":"world-champion-tapasya-honored-rohtak-news-c-17-roh1020-715623-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वर्ल्ड चैंपियन तपस्या को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वर्ल्ड चैंपियन तपस्या को किया सम्मानित
Tue, 26 Aug 2025 08:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
विश्व विजेता बनी तपस्या गहलावत को सम्मानित करते मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट । स्रोत:डीपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। वर्ल्ड जूनियर कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व विजेता बनी तपस्या गहलावत मंगलवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट से आशीर्वाद लेने उनके कार्यालय पहुंची। यहां फौगाट ने उसे स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि खेलों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नायब सरकार की ओर से लागू की गई नायाब खेल नीति कारगर साबित हुई है। इस कड़ी में हजारों बच्चों को ग्रामीण स्तर पर उनके ही गांव में सैकड़ों खेल नर्सरी, कोच व डाइट की सुविधा देकर उन्हें बचपन से ही अपनी खेल प्रतिभा को तराशने का मौका देना मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर उसके साथ खाप के राष्ट्रीय सचिव अशोक मलिक, तपस्या के पिता परमेश, हरियाणा गौ सेवा आयोग के जयवीर आर्य, डीपीआरओ संजीव सैनी, अवाॅर्डी अमित दहिया समेत अनेक अतिथि उपस्थित रहे।