{"_id":"6730fe930f54f6ea88037cc4","slug":"workers-will-meet-sp-today-in-surya-colony-assault-case-rohtak-news-c-17-roh1020-542073-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सूर्या कॉलोनी के मारपीट मामले में आज एसपी से मिलेंगे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सूर्या कॉलोनी के मारपीट मामले में आज एसपी से मिलेंगे श्रमिक
विज्ञापन
10सीटीके45-सूर्या कॉलोनी में हुई मारपीट मामले में सीटू के बैनर तले बैठक करते श्रमिक। स्रोत : यू
रोहतक। हिसार बाईपास स्थित सूर्या कॉलोनी में घर का गेट तोड़कर परिजनों पर जानलेवा हमला करने व लड़कियों के कपड़े फाड़ने की घटना सामने आई है। घटना को अंजाम देने वाले बाहरी असामाजिक तत्व बताए गए हैं। पीड़ित पक्ष में पुलिस की शह में वारदात होने व पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का भी आरोप है। श्रमिकों ने सोमवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाने का फैसला लिया है। यहां रोहतक इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन (सीटू) के तत्वाधान में सैकड़ों मजदूरों एवं कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
श्रमिकों का कहना है कि 1 नवंबर को शाम सात बजे हिसार बाईपास स्थित सूर्या कॉलोनी में महिला 14 वर्षीय बेटी के साथ घर के बाहर गली में खड़ी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो-तीन बाहरी असामाजिक तत्वों ने लड़की पर फब्तियां कसी। लड़की की मां ने उन्हें धमकाया तो कुछ देर बाद लगभग एक दर्जन हुड़दंगी उनके घर का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। इन्होंने पहले आंगन में लगे बल्ब तोड़े, इसके बाद सभी लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट के बाद कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। हमलावारों ने घायलों को हिसार बाईपास पर जान से मारने की धमकी दी। यसही नहीं, घटना में घायल तीन लोगों को पांच दिन बाद सिविल अस्पताल से छुट्टी मिली। इन्हें सिटी थाना पुलिस में आगामी कार्रवाई के लिए बुलाया। यहां एक तरफा कार्रवाई करते हुए उन्हें ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि पीड़ितों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस की पक्षपातपूर्ण एवं अन्यायकारी कार्यशैली की पीड़ित परिवार में उसी रात को एसपी को ईमेल से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। वहां से राहत नहीं मिलती देख पीड़ितों ने मजदूर संगठन सीटू से मदद मांगी। इसके चलते रविवार शाम रोहतक इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले कॉलोनी में बैठक की गई। यहां सीटू जिला सचिव विनोद व पूर्वांचल एकता सेवा समिति के महासचिव दिनेश सिंह ने कहा कि इलाके में गुंडा तत्वों की पुलिस से मिलीभगत है। इसीलिए बड़े पैमाने पर मारपीट, छीना-झपटी, बदसलूकी की घटनाएं हो रही हैं। असामाजिक तत्वों ने प्रवासी कामगारों को निशाना बनाया हुआ है। इसलिए सोमवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई जाएगी। इस मौके पर हरीशचंद्र, धर्मेंद्र, प्रमोद, संदीप, अशोक, रमेश समेत अन्य मजदूर एवं नागरिक मौजूद रहे।