फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Workers union decided the direction of the movement

Rohtak News: वर्कर्स यूनियन ने आंदोलन की दिशा तय की

Mon, 07 Apr 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 07 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Workers union decided the direction of the movement
06सीटीके21...पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के पदा​धिकारी नांदल भवन मे शपथ लेते हुए।
रोहतक। गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने रविवार को नांदल भवन में बैठक का आयोजन किया। यूनियन के 16वें प्रतिनिधि सम्मेलन में भविष्य के लिए आंदोलन की दिशा तय की गई। साथ ही, राष्ट्रीय हड़ताल से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं किया तो 20 मई को हड़ताल करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य प्रधान गंगाराम मौन व महासचिव जरनैल सिंह ने बताया कि गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के 16वें प्रतिनिधि सम्मेलन में भविष्य के लिए आंदोलन की दिशा तय की गई है। राज्य सरकार 20 मई को राष्ट्रीय हड़ताल से पहले कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों का समाधान करे। ऐसा नहीं होने पर 20 मई को हड़ताल की जाएगी। विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां बंद कर दी गई हैं। हर महीने प्रदेश में अलग-अलग विभागों के सैकड़ों कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकार एसएस बोर्ड द्वारा रेगुलर भर्ती नहीं कर रही है। सामान्य पात्रता परीक्षा को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने फरवरी में आयोजित करने का आश्वासन दिया था। अभी तक इस मुद्दे पर सरकार कोई कदम नहीं उठा पाई है।
विज्ञापन

यूनियन की राज्य कमेटी का चुनाव संपन्न
नांदल भवन में आगामी तीन वर्ष के लिए राज्य कमेटी के पांच पदों पर यूनियन पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न किया गया। इसमें राज्य प्रधान गंगाराम मौन, महासचिव जरनैल सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल हुड्डा, मुख्य संगठन सचिव योगेश शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान अजय कुमार को चुना गया। वहीं, 2 अप्रैल को राज्य प्रधान की अध्यक्षता में राज्य कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से हुए राज्य कमेटी के गठन में राजेश धनखड़ को उप महासचिव, सूरजभान जटासरा, राकेश तंवर, अफलातून जाखड़, संदीप पूनिया को उप प्रधान, निर्मल सिंह, राम कुमार, कृष्ण चमारखेड़ा, सुशील आलमपुर, रमेश दहिया को संगठन सचिव, कदम शर्मा, बलराम, अंकित राणा, विकास श्योकंद, संदीप सोरखी को सह सचिव, सुभाष फौजी, सूबे सिंह, रफीक अहमद, नरेंद्र धीमान को प्रचार सचिव, संदीप राठी को प्रेस सचिव, हितेश शर्मा को उप कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश माल, धर्मबीर जांगड़ा को ऑडिटर, रवींद्र शर्मा को कार्यालय सचिव एवं अंग्रेज सिंह और दीपक शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed