फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Workers are the strength of the organization: Vijaypal

संगठन की शक्ति हैं कार्यकर्ता : विजयपाल

Wed, 01 Jul 2026 08:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Workers are the strength of the organization: Vijaypal
04-भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी विजयपाल का पार्टी कार्यालय में स्वागत करते जिला अध्यक्ष रणबी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। यह कहना है पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी एडवोकेट विजयपाल का। अपनी नियुक्ति के बाद वह बुधवार को पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचने पर हुए स्वागत समारोह में बोल रहे थे। जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
नवनियुक्त प्रभारी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन की ओर से सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। जिले में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी के मार्गदर्शन में जिला संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को गति प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, शमशेर खरक, दीपक हुड्डा, प्रदीप जैन, पंकज भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, रमेश भाटिया समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed