फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Workers are not getting any facilities: Sanjeev Singh

मजदूरों को कोई सुविधा नहीं मिल रही : संजीव सिंह

Mon, 12 Feb 2024 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Workers are not getting any facilities: Sanjeev Singh
रोहतक। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा ब्लॉक कमेटी की बैठक जसबीर स्मारक में ब्लॉक प्रधान संजीव सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन शैलेंद्र ने किया। प्रदेश सचिव कामरेड विनोद और ब्लॉक प्रधान संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार में मजदूरों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। अधिकारियों के साथ निर्माण मजदूरों की समस्याओं को लेकर यूनियन पदाधिकारियों की कई दौर की बैठक हुई। मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन समस्याएं का समाधान नहीं किया गया। श्रम विभाग में पंजीकरण कैंप लगाने का निर्णय हुआ था। वह भी अभी तक नहीं लगाया गया है। भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला कमेटी ने 16 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय पर विरोध, प्रदर्शन का निर्णय लिया है। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए ब्लॉक में पांच टीमों का गठन किया गया है। मीटिंग में ब्लॉक कोषाध्यक्ष धर्मदास, वरिष्ठ नेता कपिल, मुख्य सलाहकार अतर सिंह हुड्डा, श्यामसुंदर मायना, रवि, महेश, मंटू, बिट्टू, बाबूलाल, संतोष, सुबोध राजू उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed