{"_id":"65febf8bf62db60782080b61","slug":"worked-with-kejriwal-for-17-years-ready-to-go-to-jail-for-17-days-jaihind-rohtak-news-c-17-roh1019-387044-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 साल केजरीवाल के साथ काम किया, 17 दिन जरूर जेल में जाने के लिए तैयार : जयहिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 साल केजरीवाल के साथ काम किया, 17 दिन जरूर जेल में जाने के लिए तैयार : जयहिंद
विज्ञापन
रोहतक। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुराने आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल किया और दूसरे दलों से आए नेताओं को कार्यालयों में बैठा दिया। अब केजरीवाल जेल जाने से क्यों डर रहे हैं। जयहिंद शुक्रवार को सेक्टर छह स्थित बाग में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 2004 में केजरीवाल को एमडीयू में बुलाया था। तब इतनी पहचान नहीं थी। 17 साल केजरीवाल के साथ काम किया है। साथ मिलकर स्वराज की किताबें बेची थीं। सड़कों पर लठ खाए थे। इस नाते वह अरविंद केजरीवाल के साथ 17 दिन जरूर जेल में जाने के लिए तैयार हैं। जयहिंद ने आरोप लगाया कि आप के जो पुराने कार्यकर्ता है उनका इस्तेमाल हुआ है और हो सकता है कि वोट बैंक बढ़ाने के लिए कोई राजनीतिक पटकथा लिखी गई हो। जयहिंद ने कहा कि अन्ना आंदोलन के समय भी जब अन्ना हजारे जेल गए थे तब उनके साथ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और नवीन जयहिंद थे। उस समय राष्ट्रीय स्तर के हुए आंदोलन में भी तिहाड़ जेल में गए थे। जयहिंद 16 सदस्यीय कोर कमेटी का भी हिस्सा रहे हैं।
होली मिलन समारोह रविवार को :
नवीन जयहिंद ने कहा कहा कि रविवार 24 मार्च को अपने टेंट में होली मिलन समारोह और देसी घी का भंडारे करेंगे।