फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Work with neither Kahu nor friendship with Kahoo

ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर के नियम पर करें काम

Wed, 10 Mar 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Work with neither Kahu nor friendship with Kahoo
भाजपा प्रदेश कार्यालय में विस्तारको के साथ बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़। संवाद न्यू?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि पार्टी विस्तारकों को किसी भी सामाजिक मुद्दे पर पार्टी बनने की बजाय उसको समझें और सकारात्मक भूमिका निभाएं। धनखड़ मंगलवार को पार्टी कार्यालय में विस्तारकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विस्तार को, ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर के नियम पर काम करना होगा। संगठनात्मक कर्म को करना हर जिला विस्तारक का धर्म है। बैठक में व्यवस्था विस्तारक प्रमुख भारत भूषण मिड्ढा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारत भूषण मिड्ढा बने प्रदेश विस्तार प्रमुख
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से नए विस्तारकों की नियुक्ति की गई है। इसमें फतेहाबाद से भारत भूषण मिड्ढा को प्रदेश विस्तार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुनील बिश्नोई को सहयोग बनाया गया है। जबकि शशि कुमार को पंचकूला, नरेंद्र पाल को अंबाला, जगदीश सिंह को यमुनानगर, मदन सिंह को कुरुक्षेत्र, राजेंद्र खरीडया को कैथल, रवि बतान को करनाल, रवि राणा को पानीपत, राममेहर कुंडू को सोनीपत, सुशील बाल्यान को जींद, सत्यवान गोयत को रोहतक, सतबीर मलिक को झज्जर, कृष्ण कुमार को सिरसा, सत्य रावल बिश्नोई को हिसार, रमेश छिरंग को फतेहाबाद, सुनील मेहता को भिवानी, वजीर सिंह को दादरी, उमेद सिंह को रेवाड़ी, राजेंद्र शर्मा को महेंद्रगढ़, नवीन राठी को गुरुग्राम, बलविंद्र सिंह को नूह, कर्मबीर यादव को पलवल, मैनपाल शर्मा को फरीदाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed