{"_id":"6737a3d615971aed9008adf4","slug":"womens-hockey-competitionmkjk-and-tikaram-college-won-the-matches-rohtak-news-c-17-roh1019-544911-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला हॉकी प्रतियोगिता...एमकेजेके और टीकाराम कॉलेज ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला हॉकी प्रतियोगिता...एमकेजेके और टीकाराम कॉलेज ने जीते मुकाबले
Sat, 16 Nov 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) की ओर से अंतर महाविद्यालय की महिला हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता शुक्रवार को सैनी कॉलेज में सुबह 10 बजे शुरू हुई। शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच महर्षि किशोरी जाट कन्या (एमकेजेके) महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक के बीच हुआ। इसमें एमकेजेके कॉलेज ने महिला महाविद्यालय को 6-0 से हराकर मैच जीता। दूसरा मैच टीकाराम कॉलेज सोनीपत और राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ के बीच खेला गया। मुकाबले में टीकाराम काॅलेज ने 7-0 से जीत दर्ज की। अगले राउंड के मैच शनिवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन