फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women were given information about safe menstrual management

Rohtak News: महिलाओं को सुरक्षित मासिक धर्म प्रबंधन की दी जानकारी

Sun, 16 Nov 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 16 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women were given information about safe menstrual management
28 रोहतक में महिलाओं को मासिक धर्म प्रबंधन के प्रति जागरूक करते मेडिकल सर्विस सेंटर के सदस्य। स
रोहतक। मेडिकल सर्विस सेंटर ने भिवानी चुंगी और सनसिटी के आसपास के स्लम इलाकों में सेनेटरी पैड वितरण और मासिक धर्म से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आर्थिक रूप से वंचित व स्वास्थ्य शिक्षा से दूर महिलाओं को सुरक्षित मासिक धर्म प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिला को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए गए। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, संक्रमण से बचाव, सही तरीके से पैड निस्तारण, एनीमिया और पोषण की जानकारी दी गई। जागरूकता सत्र में महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं।
विज्ञापन

इस दौरान 8 महिलाओं में अनियमित माहवारी, अत्यधिक रक्तस्राव और लंबे समय तक चलने वाले पीरियड्स की समस्या मिली। टीम ने इन महिलाओं की काउंसलिंग की और बेहतर उपचार के लिए पीजीआई में जांच एवं परामर्श लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट के सचिव डॉ. सचिन ने बताया कि एमएससी का उद्देश्य न केवल उपचार पहुंचाना है बल्कि जागरूकता को स्लम और समाज के पिछड़े हिस्सों तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि मेडिकल सर्विस सेंटर अब हर महीने स्लम क्षेत्रों में एक विशेष सेनेटरी पैड वितरण एवं मासिक धर्म शिक्षा अभियान आयोजित करेगा ताकि हम महिलाओं को जानकारी देने के साथ-साथ उनकी जरूरतें भी पूरी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed