फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women should also be financially empowered: Vaishali Singh

महिलाएं वित्तीय रूप से भी सशक्त हों : वैशाली सिंह

Sat, 09 Mar 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 09 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Women should also be financially empowered: Vaishali Singh
रोहतक। महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र व उपायुक्त अजय कुमार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन एमटीएफसी संस्था के सहयोग से एमटीएफसी के प्रांगण में किया गया। मुख्यातिथि एडीसी वैशाली सिंह रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की कड़ी में सबसे महत्वपूर्ण पहलू है कि महिलाएं वित्तीय रूप से भी सशक्त हों व इसी के लिए हम सबको एक संगठित समाज के तौर पर प्रयत्न करने होंगे। समाजसेविका जगमति सांगवान ने युवाओं से आग्रह किया कि हमें हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए कोशिश करनी चाहिए। महिला थाने से अधिकारी करमिंदर कौर ने नए भारत में महिलाओं की भूमिका पर विचार रखे। मीनाक्षी ढल द्वारा मंच संचालन के साथ-साथ अर्थव्यवस्था में महिला शक्ति की भूमिका पर व्याख्यान दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए एमटीएफसी संस्था के संचालक नरेश ढल ने बताया कि केंद्र द्वारा आयोजित इस युवा संसद में लगभग अंतिम चुने गए 12 युवाओं ने सांसद के रूप में शिरकत करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें। निर्णायक मंडल की भूमिका में राष्ट्रपति अवाॅर्डी हरिचंद व सूबेदार मेजर जयशंकर के द्वारा तीन युवाओं को सर्वश्रेष्ठ सांसद का चयन करते हुए विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। जिला परियोजना समन्वयक रेणु खत्री ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नवीन दहिया, आशीष सांगवान, सुभाष गुप्ता, श्यामनाथ शर्मा, लकी रोहिल्ला, प्रवीण कुमार, रक्तबीर, तस्वीर हुड्डा, पूजा, मंजू, सोनिया, मनोज व प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed