फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   women shot dead, village, police, mahendragarh

महिला की गोली मारकर हत्या

Wed, 17 Jun 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
women shot dead, village, police, mahendragarh
महेंद्रगढ़। गांव दुलोठ अहीर में कुछ लोगों ने बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसी विवाद में महिला का देवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला संतरा देवी अपने घर के दरवाजे के पास खड़ी थी। इसी बीच कुछ युवक तेज गति से वहां मोटरसाइकिल दौड़ा रहे थे। महिला ने इसका विरोध किया तो वे हथियार लेकर वहां आ गए। महिला के पति सुभाष ने बताया कि हमलावरों में से एक व्यक्ति ने तीन-चार फायर किए। जिसमें एक गोली महिला के पेट में लगी। महिला का देवर कृष्ण उसे बचाने के लिए आया तो हमलावरों ने उसके सिर पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और मौके पर एसएचओ नवल किशोर ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed