फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   women problem due to high heel sandel

हाई हील फुटवीयर से बिगड़ रहा महिलाओं का पोस्चर, बढ़ रहा दर्द

Wed, 19 Feb 2020 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
women problem due to high heel sandel
हाई हील।
रोहतक। आकर्षक दिखने की लालसा में महिला वर्ग का हाई हील सैंडल पहनना उनके लिए मुसीबत बन गया है। मेडिकल साइंस के अनुसार 68.4 फीसदी महिलाओं का इन सैंडलों ने पोस्चर बिगाड़ दिया है। इसके चलते महिला वर्ग असहनीय पीड़ा झेलने को मजबूर है। पैर के अगले हिस्से से लेकर, घुटने, हिप ज्वाइंट, रीढ़ की हड्डी आदि शहर के अहम अंग हाई हील का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में संचालित हो रहे स्पोर्ट्स मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश रोहिल्ला के अनुसार ऑर्थो की ओपीडी में आने वाली महिलाओं में 68.4 फीसदी को हाई हील के चलते पीड़ा झेलनी पड़ती है। शुरुआत में महिलाएं फैशन को देखते हुए इसका इस्तेमाल करती हैं, लेकिन समय के साथ-साथ यह बड़ी बीमारियों का कारण बन जाता है। निजी कंपनियां हाई हील सैंडल ऐसा डिजाइन करती हैं कि महिला के पैर लंबे दिखाई दें और शरीर में कर्व दिखे, जो उन्हें अधिक आकर्षक दिखाता है। इसका सबसे बुरा प्रभाव घुटने, पैर के अगले पंजे व रीढ़ की हड्डी पर प्रभाव पड़ता है। शुरुआती असर पैरों में सूजन से शुरू होता है और बाद में यह पैर के पंजों, पांव में दर्द, नसों में खिंचाव, हिप ज्वाइंट में दर्द, कमर दर्द, पीठ दर्द और घुटनों में दर्द तक पहुंच जाता है। सबसे अधिक समस्या महिलाओं को शुरुआत में आती है, जब वह हाई हील पहनने की कला नहीं जानतीं। कई महिलाओं के गिरने से पैर में चोट और मोच तक आ जाती है। हाई हील से थाई बोन पर बनने वाले प्रेसर से नी कैप व जोड़ भी जल्दी घिसते हैं। यह समस्या उम्र के साथ बढ़ती चली जाती है।
विज्ञापन

एक इंच से अधिक ऊंची हील है समस्या
सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजेश रोहिल्ला बताते हैं कि पहले तो हील वाले सैंडल पहनने ही नहीं चाहिए। इसकी जगह अच्छे ब्रांड के जूते पहनने चाहिए, ये पैर के पंजे के कर्व के अनुसार तैयार होते हैं। यदि किसी को पहनना ही है तो एक इंच से अधिक की हील न पहनें। इसके बावजूद यदि कोई महिला हील के सैंडल पहनना चाहती है तो पीड़ा से बचने के लिए वह ऐसे सैंडल पहने जो हील और पंजे दोनों तरफ से ऊंचे हों। एड़ी और पंजे के बीच एक इंच से अधिक ऊंचाई नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही हाई हील में पंजे के पास अधिक जगह नहीं होती, इसके चलते पैर की अंगुली हिलडुल नहीं पाती और अंगुठे की हड्डी तक मुड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों पर दें ध्यान
- दर्द बढ़ने पर डॉक्टर से मिले और तभी कोई दवा लें।
- हाई हील पहनने के बाद गर्म पानी में नमक डाल कर पैर रखें।
- हल्के जूते चप्पल पहनें, जिनमें नरम कुशन हों।
- हाई हील पहननी है तो एक दो घंटे से अधिक न पहनें।
- रोजाना व्यायाम जरूर करें, समस्या होने पर फिजियोथैरेपिस्ट से मिलें।
- हरी पत्ते की सब्जियां, फल व दाल का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed