{"_id":"65cfb73b49a96b50c10bdc98","slug":"women-in-bahalba-danced-to-the-beat-of-the-drum-after-hearing-the-whistle-of-the-train-rohtak-news-c-17-roh1020-361819-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बहलबा में ट्रेन की सीटी सुन ढोल की थाप पर झूम उठीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बहलबा में ट्रेन की सीटी सुन ढोल की थाप पर झूम उठीं महिलाएं
Sat, 17 Feb 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
महम। रोहतक-महम-हांसी के लिए चली ट्रेन जैसे ही बहलबा स्टेशन पर पहुंची तो गांव के लोग गाड़ी की सिटी सुन ढोल की थाप पर खूब थिरके। इसमें मुख्यातिथि विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शिरकत की। सैकड़ों लोग ट्रेन के आने के इंतजार में स्टेशन पर खड़े रहे।
देवेंद्र सिंह बबली ने हरियाणा प्रदेश को दी लगभग दस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस नई रेल सेवा के शुभारंभ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर खरकड़ा ने कहा कि रोहतक-महम-हांसी नई रेल लाइन बनवाने के लिए क्षेत्र के लोगों को लंबा संघर्ष करना पड़ा है। रेल लाइन के लिए उन्होंने वर्ष 2010 में संघर्ष आरंभ किया था और वर्ष 2011 में कई बार तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इसका परिणाम यह हुआ कि रेल लाइन तो पास हो गई, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2012-2013 व 2014 में इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं किया।रेलवे लाइन के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने की रखी मांग
पंचायत मंत्री के सामने गांव के सरपंचों ने जहां गांव की समस्याओं को रखा। वहीं राधा रानी अहलावत ने रेलवे लाइन के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने की मांग पंचायत मंत्री के समक्ष रखी और कहा कि रेल लाइन निकलने से किसानों के खेत दो भागों में बंट गए हैं। इस कारण उनके रास्ते बंद हो जाने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर पंचायत मंत्री ने उनकी सभी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।