फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   women beaten by husband

महिला थाने में पत्नी का सिर दिवार पर दे मारा, बचाव में आई साली तो उसकी भी की पीटा

Tue, 08 Sep 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 08 Sep 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
women beaten by husband
महिला की सुरक्षा और न्याय के लिए खोले गए महिला थाने में ही दो महिलाओं की जमकर धुनाई कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के सामने ही पति और उसके कुछ रिश्तेदारों ने पत्नी और उसकी बहन को जमकर पीटा। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों के सामने मारपीट होती रही लेकिन, कोई बचाने नहीं आया।

बाद में मारपीट मामले को महिला थाना ने सिविल लाइन थाना भेज दिया और महिला को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराकर मेडिकल कराया। बाद में सिविल लाइन थाना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी।
विज्ञापन

दरअसल पाकस्मा निवासी सोनिका की शादी 3 नवंबर 2014 को सोनीपत के गांव जोहड़ी निवासी जयप्रकाश से हुई थी। सोनिका की बहन मोनिका ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक कार और दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। कई बार बातचीत के बाद मामला सुलझाने की कोशिश की गई। करीब तीन महीने बाद ससुराल वालों ने सोनिका को घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत महिला सेल में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउसंलिंग के लिए आए थे दोनों पक्ष
महिला सेल में शिकायत दर्ज होने के बाद सोमवार को दोनों पक्षों का काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। मोनिका ने बताया कि एसएचओ गरिमा के चैंबर में बातचीत चल रही थी। समझौते की बात पर, जयप्रकाश ने अभद्र भाषा में बात करना शुरू कर दिया। इसी बीच एसएचओ ने सोनिका और जयप्रकाश को बाहर जाने के लिए कह दिया। जब सोनिका बाहर जाने लगी तो पीछे से जयप्रकाश ने उसकी गर्दन पकड़कर दीवार पर मारने की कोशिश की। वहीं मोनिका का आरोप है कि बचाव में जब वह गई तो उसे भी उसके रिश्तेदारों ने पीटना शुरू कर दिया और कपड़े फाड़ दिए। इतना हंगामा होने के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मी काफी देर तक बचाव करने नहीं आए और बाद में दोनों पक्षों को अलग किया।


मारपीट की कार्रवाई महिला थाने को नहीं
दहेज उत्पीड़न केमामले में महिला सेल में मामला आया था। इसी मामले में काउंसिलिंग के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था। मारपीट के मामले में कार्रवाई का अधिकारी फिलहाल महिला थाने को नहीं है। इसलिए सिविल लाइन भेजा गया।
गरिमा, एसएचओ, महिला थाना
------------
दोनों पक्षों की शिकायत आई है। दोनों ने अपने स्तर पर ही मेडिकल कराया लिया है। शिकायत केआधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नवीन कुमार, एसएचओ, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed