फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman sweeper's allegation - BJP Mandal President slapped her

Rohtak News: महिला सफाईकर्मी का आरोप- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मारा थप्पड़

Sun, 13 Oct 2024 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Woman sweeper's allegation - BJP Mandal President slapped her
रोहतक। नगर निगम के पुराना आईटीआई मैदान स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर को लेकर विवाद हो गया है। कम्यूनिटी सेंटर में सफाई का काम करने वाली महिला का आरोप है कि आर्य नगर निवासी अशोक सहगल आया और दरवाजा तोड़ने लगा। विरोध करने पर थप्पड़ मारा, अभद्रता भी की। आरोपी का कहना है कि मैं भाजपा का डॉक्टर मंगलसेन मंडल का अध्यक्ष हूं। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर मुझे दबंग लोग मिलकर फंसा रहे हैं। उसने ऐसा कुछ नहीं किया। आर्य नगर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, महिला ने लिखित में शिकायत दी है कि वह मदनलाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर में सफाई का काम करती है। 10 अक्तूबर को सफाई करने ऊपर वाले कमरे में गई थी। इतने में अशोक सहगल कम्यूनिटी सेंटर में आया और कमरे का दरवाजा तोड़ने लगा। वह शोर सुनकर नीचे आई। आरोपी उससे कम्यूनिटी सेंटर के ऑफिस की चाबी मांगने लगा। उसने कहा कि चाबी नगर निगम के एलओ संदीप बतरा के पास है। इसके बाद आरोपी जातिसूचक अपशब्द कहने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने कपड़े फाड़ दिए। उसने शोर मचाया तो आरोपी चला गया। इसके साथ ही कार्यालय का दूसरी साइड से आकर दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 व 76 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सहगल का आरोपों से इन्कार
आरोपी अशोक सहगल शनिवार को आर्य नगर थाने में पहुंचा और लिखित में बयान दर्ज करवाए। सहगल ने जारी बयान में कहा है कि वह 10 अक्तूबर को मातूराम कम्यूनिटी सेंटर में गया। वहां फोटो खींचने के बाद मदनलाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर में गया। दूर से फोटोग्राफी की गई। इसके बावजूद दबंग लोगों ने उसे फंसाने के लिए झूठा केस दर्ज करवाया है। सुबह-शाम मंदिर में जाने वाले व्यक्ति पर अमर्यादित आरोप लगाए गए हैं। उसने निगम के एलओ संदीप बतरा को लिखित में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम्यूनिटी सेंटर का नए सिरे से करेंगे टेंडर
मदनलाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर पहले साढ़े 8 लाख रुपये प्रति माह दिया हुआ था। बाद में टेंडर खत्म हो गया, लेकिन चुनाव आचार संहिता लगने के कारण समय पर टेंडर नहीं हो सका। फिलहाल नगर निगम कम्यूनिटी सेंटर की बुकिंग करता है। जहां तक कैटरिंग का सवाल है, यह बुकिंग करवाने वाले के ऊपर निर्भर है। दूसरा, आरोपी अशोक सहगल ने निगम की प्रॉपर्टी की तोड़फोड़ की है। उसके खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे। जॉइंट कमिश्नर को पूरे मामले से अवगत करवा दिया है। भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद हैं।
- संदीप बतरा, एलओ नगर निगम
....
महिला की शिकायत पर आरोपी अशोक सहगल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं। आरोपी ने भी अपने बयान दर्ज करवाए हैं। फिलहाल मारपीट व तोड़फोड़ की धारा लगाई है। एससी-एसटी एक्ट नहीं जोड़ा गया है।
- इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, एसएचओ आर्य नगर
.............
कम्यूनिटी सेंटर में कैटरिंग का खेल असल विवाद की जड़
नगर निगम ने एक साल पहले कम्यूनिटी सेंटर को ठेके पर दिया था। ठेकेदार ने फिर आगे किसी अन्य को ठेके पर दे दिया। कम्यूनिटी सेंटर में लोग शादी समारोह के अलावा रस्मक्रिया व दूसरे सामाजिक, धार्मिक व अन्य कार्य करते हैं। ऐसे में कैटरिंग की भी जरूरत पड़ती है। आरोपी अशोक सहगल का कहना आरोप है कि निगम की मिलीभगत से कैटरिंग का खेल चल रहा है। वह उसी का विरोध करने गया था। दूसरी तरफ निगम के एलओ संदीप बतरा का कहना है कि निगम केवल बुकिंग करता है। अब बुकिंग करने वाला किससे कैटरिंग लेता है, यह उसकी मर्जी है।

चुनाव से पहले रेलवे रोड प्रकरण में भी आया था सहगल का नाम
भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल का नाम विधानसभा चुनाव से पहले भी विवाद में आया था। उसका रेलवे रोड पर पंपलेट बांटने का वीडियो भी वायरल हुआ था। विवाद के चलते कई दिन प्रदर्शन व एसपी आवास के बाहर धरना भी चला था। कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तल्खी भी चली। मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed