{"_id":"67cca8c4cf00f3373c07b299","slug":"woman-smuggler-arrested-for-heroin-smuggling-rohtak-news-c-17-roh1020-613701-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हेरोइन तस्करी के आरोप में महिला तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हेरोइन तस्करी के आरोप में महिला तस्कर काबू
Sun, 09 Mar 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश को नशामुक्त करने के सरकार के अभियान को साकार करने में राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रहा है। इसी कड़ी में रोहतक यूनिट ने महम क्षेत्र से एक महिला को 8 ग्राम 67 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
एनसीबी रोहतक यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक सुखपाल सिंह ने बताया कि एएसआई रोहताश रोहतक यूनिट अपनी टीम के साथ थाना महम क्षेत्र के गांव फरमाना के पास मौजूद थी। यहां एएसआई को सूचना मिली कि एक महिला नशा तस्कर फरमाना रोड स्थित श्रीकृष्ण गोशाला के नजदीक झुग्गियों में नशा सप्लाई करने आई है। पुलिस ने महिला कर्मचारी की सहायता से संदिग्ध को काबू किया। तलाशी लगने पर इसके पास से 8 ग्राम 67 मिलीग्राम हेराेइन बरामद हुई। पूछताछ में इसकी पहचान हिसार निवासी पूनम के रूप में हुई। इसे अदालत में पेश कर आगामी तफ्तीश की जाएगी। आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाई, किसे सप्लाई करना था, इस बारे में पुलिस को जानकारी जुटानी है। इसे लेकर उससे सवाल किए जाएंगे।