फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman shot in the forehead and killed on the JLN Woman shot in the forehead and killed on the JLN canal trackcanal track

Rohtak News: जेएलएन नहर की पटरी पर माथे में गोली मारकर महिला की हत्या

Tue, 25 Nov 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman shot in the forehead and killed on the JLN Woman shot in the forehead and killed on the JLN canal trackcanal track
रोहतक। झज्जर रोड पर मायना गांव के नजदीक जवाहर लाल नेहरू कैनाल (जेएलएन) की पटरी पर 30 वर्षीय महिला के माथे में गोली मारकर किसी ने हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

मायना गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण ने बताया कि सिंचाई विभाग के जेई सुशील राठी का करीब 11 बजे फोन आया कि एक महिला का नहर की पटरी पर शव पड़ा हुआ है। उसने शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन

महिला हरे रंग की साड़ी व इसी रंग का स्वेटर पहनी हुई है। साथ ही गले में मंगलसूत्र व कानों में सोने की बालियां हैं। पैरों में काले रंग की चप्पल व जुराब मिली है। महिला के दाएं हाथ की हथेली के ऊपर तीर का निशान बना हुआ है। किसी ने माथे पर सटाकर गोली मारी है। सिर और माथे से लगातार खून बह रहा था जिससे साफ था कि किसी ने सुबह ही पटरी पर ले जाकर महिला की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
लूट की संभावना से इन्कार, करीबी हो सकता है हत्यारा
घटनास्थल पर किसी तरह के वाहन के टायरों के निशान नहीं हैं। साथ ही पटरी पर घास होने के कारण पैरों के निशान भी जांच टीम को नहीं मिले। शव को देखकर साफ लग रहा है कि वारदात लूटपाट के इरादे से नहीं की गई है। ऐसा लग रहा है कि कोई करीबी महिला को बहाने से पटरी पर लेकर आया और माथे में सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी।
शव को देखकर लग रहा था कि शव मिलने से चार-पांच घंटे पहले ही हत्या की गई है। शहर के सभी थाने व चौकियों में सूचना दे दी गई है। अभी पहचान नहीं हो रही है। 72 घंटे के लिए शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।-इंस्पेक्टर राकेश सैनी, प्रभारी, थाना शिवाजी कॉलोनी।

डंपिंग यार्ड बनी जेएलएन, डेढ़ साल से शवों की शिनाख्त नहीं
शहर के पूर्वी किनारे से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल शवों की डंपिंग यार्ड बनकर रह गई है। डेढ़ साल में महिला की हत्या करके नहर के अंदर या पटरी पर छठा शव मिला है। कई वारदात ऐसी हैं जिनके आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर शिनाख्त तक नहीं हो सकी है।
कब-कब मिले महिलाओं के शव
31 जनवरी 2024 : सांपला में एक महिला का गला कटा हुआ शव नेशनल हाईवे पर मिला, शिनाख्त नहीं।
25 जनवरी-जेएलएन नहर में महिला का शव मिला। अब तक शिनाख्त नहीं।
30 जनवरी -जेएलएन नहर में महिला की हत्या कर फेंका शव, शिनाख्त नहीं।
26 मई -जेएलएन के पास नवजात बच्ची का शव मिला था। अब तक शिनाख्त नहीं।
05 जुलाई 2024 : खिड़वाली ड्रेन नंबर आठ पुल के पास मिला महिला का शव। शिनाख्त नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed