फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman injured after being hit by Deputy Chief Minister's convoy

उपमुख्यमंत्री के काफिले की चपेट में आने से महिला घायल

Sat, 25 Jun 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after being hit by Deputy Chief Minister's convoy
डिप्टी सीएम के काफिले में घायल हुई अनुराधा को इलाज के लिए ले जाते हुए। विज्ञप्ति
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले की चपेट में आने से शुक्रवार शाम श्रीराम रंगशाला के पास टी प्वाइंट पर एक स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। पुलिस ने उसे पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां हालत खतरे से बाहर है, जबकि सिविल लाइन थाना प्रभारी हरपाल की गाड़ी भी पलटने से बच गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उप मुख्यमंत्री का काफिला शाम करीब छह बजे के बाद मॉडल टाउन में रस्म क्रिया के दौरान शोक व्यक्त करने के बाद पुलिस लाइन की तरफ जा रहा था। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआई हरपाल सिंह अपने थाना क्षेत्र में मोबाइल टीम के तौर पर काफिले के आगे-आगे चल रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने श्रीराम रंगशाला के पास टी प्वाइंट पर वाहनों का आवागमन रोक रखा था। तभी स्कूटी पर सवार कच्चा चमारिया रोड निवासी अनुराधा सड़क पार करने लगी, जो थाना प्रभारी की गाड़ी के सामने आ गई। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी की गाड़ी के चालक ने एकदम ब्रेक लिया, जिससे चलते गाड़ी की स्कूटी को सीधी टक्कर होने के बजाय हल्की साइड लगी। न केवल महिला सड़क पर गिर गई, बल्कि पुलिस की गाड़ी के पिछले दोनों टायर ऊपर उठ गए। तत्काल महिला को पीजीआई ले जाया गया। महिला को खरोंचो के निशान हैं और जरूरी टेस्ट करवाए गए हैं। वह अपने घर के पास परचून की दुकान चलाती है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह का कहना है कि महिला का अच्छी तरह से उपचार करवाया गया है। उसने किसी तरह की शिकायत देने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed