फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman harassed by husband's harassment, commits suicide by eating sulfas

पति के उत्पीड़न से परेशान महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

Tue, 09 Feb 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman harassed by husband's harassment, commits suicide by eating sulfas
रोहतक। सिंहपुरा कलां में महिला ने पति की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान होकर सल्फास की गोलियां निगल कर आत्महत्या कर ली है। मायका पक्ष से महिला के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की धारा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बहु अकबरपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में राजपाल ने बताया कि वह बख्तावरपुर जिला सोनीपत का रहने वाला है। उसकी सबसे छोटी बहन राजेश की शादी 1991 में सोमबीर निवासी सिंहपुरा कलां के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सोमबीर राजेश के साथ मारपीट करता था व उसे प्रताड़ित करता था। शादी के बाद से दंपती को दो बच्चे हैं, जिनमें से बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। 7 फरवरी को भी सोमबीर ने राजेश के साथ मारपीट की व उसे प्रताड़ित किया। जिसके बाद राजेश ने भाई धर्मपाल को फोन किया और पूरी बात बताई और कहा कि सोमबीर उसे मरने के लिए मजबूर कर रहा है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ सिंहपुरा कलां पहुंचे तो पता लगा कि राजेश ने सोमबीर से तंग होकर सल्फास की गोलियां खा ली है। जिसे इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed