{"_id":"673bab16381501524c0ae2b4","slug":"woman-demands-financial-assistance-from-cm-relief-fund-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115639-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला ने सीएम रिलीफ फंड से आर्थिक सहायता की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला ने सीएम रिलीफ फंड से आर्थिक सहायता की रखी मांग
Tue, 19 Nov 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
18jjrp22- झज्जर। समाधान शिविर में लोगों की शिकायत सुनते एसडीएम। स्त्रोत- प्रचार विभाग
झज्जर। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर में 13 शिकायतें दर्ज हुईं। शिविर में एसडीएम रविंद्र यादव ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई की। शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, राजस्व विभाग, पंचायती विभाग आदि से संबंधित शिकायत लेकर नागरिक पहुंचे।
गांव भापड़ोदा निवासी भारती और गांव भदानी निवासी बलवीर सिंह ने गांव में उनकी जमीन पैमाइश संबंधी शिकायत रखी, जिस पर संबंधित अधिकारी को समाधान के निर्देश दिए। इसी प्रकार गांव नवादा निवासी उमेद सिंह और महराना गांव के शमशेर सिंह ने परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटि दूर करने संबंधी समस्या से अवगत कराया।
गांव जहांगीरपुर निवासी मुकेश कुमार ने प्लाॅट की निशानदेही व कब्जा दिलाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की। गांव मातनहेल निवासी मुंशीराम ने जमीन का इंतकाल संबंधी समस्या रखते हुए समाधान की मांग की, जिस पर एसडीएम ने संबंधित तहसीलदार को समाधान के निर्देश दिए। गांव खातीवास निवासी निर्मला पत्नी भलेराम ने बीमारी के उपचार के लिए सीएम रिलीफ फंड से आर्थिक सहायता संबंधी प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
गांव कोयलपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने संबंधी शिकायत दी। झज्जर निवासी विजयपाल ने परिवार पहचान पत्र में डाटा दुरुस्त करने संबंधी शिकायत रखी। एसडीएम ने शिविर में विभिन्न प्रकार की शिकायत लेकर आए नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए।
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर डीडीपीओ निशा तंवर, सिंचाई विभाग की एक्सईएन प्रतिभा मुदगिल, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अमन कुमार, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा, टीडब्ल्यूओ सुमित्रा रानी, कृषि विभाग से सतीश कुमार, एसडीओ कृष्ण मलिक, जगदीश प्रसाद एसओ, जितेंद्र सिंह उपस्थित थे।