फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman commits suicide in Rohtak

Haryana: पीजी की पांचवीं मंजिल से कूदी महिला, मानसिक तौर पर थी परेशान, हुई मौत

Mon, 03 Nov 2025 11:08 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 03 Nov 2025 11:08 AM IST
सार

रोहतक शहर की देव कॉलोनी में सोमवार तड़के तीन बजे पीजी की पांचवीं मंजिल से कूदकर झज्जर की 27 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया। वह मानसिक तौर पर परेशान बताई जा रही थी।

विज्ञापन
Woman commits suicide in Rohtak
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

रोहतक शहर की देव कॉलोनी में सोमवार तड़के तीन बजे पीजी की पांचवीं मंजिल से कूदकर झज्जर की 27 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया। वह मानसिक तौर पर परेशान बताई जा रही थी। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक चरखी-दादरी जिले के गांव निमली निवासी निशा देव कॉलोनी में पीजी में रहती थी। दो दिन पहले उसकी मौसी आशा निवासी झज्जर पीजी में आई थी। बताया जा रहा है कि आशा काफी परेशान लग रही थी। सोमवार तड़के तीन बजे उसने पीजी की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


सड़क पर गिरते ही महिला के सिर में गहरी चोट आई और उसने दम तोड़ दिया। पीजीआई थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि मृतका के परिजनों को अवगत करवा दिया गया है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। महिला क्यों परेशान थी। उस पर किसी तरह का दबाव तो नहीं डाला जा रहा था। इस बात की जांच की जा रही है। अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed