फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman cheated of Rs 1.82 lakh in the name of job

Rohtak News: नौकरी के नाम पर महिला से ठगे 1.82 लाख रुपये

Sat, 30 Mar 2024 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 1.82 lakh in the name of job
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सनसिटी की महिला को ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर साइबर क्राइम गिरोह ने 1 लाख 82 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक, सनसिटी के सेक्टर 34 निवासी प्रियंका ने दी शिकायत में बताया कि 14 मार्च को उसके पास मैसेज आया। उससे पार्ट टाइम जॉब के लिए चैटिंग हुई। उसने विश्वास कर लिया। आरोपी ने एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने से उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करवा दिया। 15 मार्च को कुछ वीडियो व दूसरे टास्क करने का टारगेट दिया गया।
विज्ञापन

उसे 123 और 150 रुपये प्रोफिट के तौर पर दिए गए। उसे लगा कि यह काम फ्रॉड नहीं है। इसके बाद उससे 1000 रुपये जमा करवाए गए, जिसके बदले में 1300 रुपये आए। इसके बाद उसे तीन-चार टॉस्क दिया, जिससे 3900 रुपये का फायदा हुआ। इसके बाद उसे 900 व 25000 रुपये लिए गए, लेकिन प्रोफिट नहीं दिया गया। उसने पूछा तो बताया गया कि आपसे कुछ गलती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको पिछला प्रोफिट निकालने के लिए 45 हजार रुपये जमा कराने होंगे। उसने पैसे जमा करवा दिए। उसे कहा कि एक ॉर्डर और पूरा करो, इसके बाद पूरे पैसे निकाल पाओगे। इसके लिए एक लाख रुपये जमा कराने होंगे। उसने महसूस हुआ कि कुछ गड़बड़ी चल रही है। उसे पैसे निकालने के लिए एक लाख रुपये जमा कराने पड़े। तब तक वह 1 लाख 82 हजार रुपये जमा करवा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed