फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman Advocate's car collided, stabbed and threatened to kill her

महिला एडवोकेट की कार को मारी टक्कर, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

Mon, 20 Apr 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman Advocate's car collided, stabbed and threatened to kill her
गोपाल कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी महिला वकील की कार को एक अन्य कार चालक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जब महिला वकील ने इसका विरोध किया तो आरोपी कार चालक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। इसके बाद वकील ने पुलिस कंट्रोल रूम में कई बार कॉल की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। आरोप है कि इसके बाद करीब चार बार पीसीआर को कॉल की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर महिला वकील ने एसपी के सरकारी मोबाइल पर कॉल कर पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी के आदेश पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की कार को कब्जे में लेकर व महिला वकील की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट मोनिका धनखड़ ने बताया कि वह गोपाल कॉलोनी सोनीपत रोड की रहती है। बीती रात करीब 10:40 बजे मोनिका अपने पिता महाबीर सिंह के साथ डॉक्टर से मिलकर लौटी थी। जब उसने घर के सामने अपनी कार खड़ी कि तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने कार में टक्कर मार दी। जब इसका विरोध किया तो आरोपी कार चालक ने चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला। इसके बाद वकील के परिवार वालों ने आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर बसंत विहार में आरोपी अपनी कार छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed