{"_id":"6106f9c68ebc3e83ed02cd72","slug":"wine-shopkeeper-murder-in-sonipat-rohtak-news-rtk619622736","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की नियत से की थी जवाहरा में शराब के ठेके के सेल्समैन की हत्या, ब्लाइंड मर्डर से उठा पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की नियत से की थी जवाहरा में शराब के ठेके के सेल्समैन की हत्या, ब्लाइंड मर्डर से उठा पर्दा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सेल्समैन की हत्या के मामले में शामिल आरोपी।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जवाहरा में शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या गांव के एक युवक ने लूट के इरादे से की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने डंडे व शराब की बोतलों से सेल्समैन की हत्या की थी। इसके बाद ठेके से 35-40 हजार रुपये व पांच पेटी शराब लूटी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
गोहाना में विष्णु नगर निवासी ठेकेदार सुधीर कुमार ने गांव जवाहरा में शराब का ठेका खोल रखा है। इस ठेके पर करीब तीन साल से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के गांव धुरियानायाल बाटुली निवासी केशवदत्त सेल्समैन की नौकरी कर रहा था। 29 जुलाई को सुबह ठेके के अंदर ही उसका शव लहूलुहान हालत में मिला था। इसके साथ ही ठेके की छत भी उखड़ी मिली थी। ठेकेदार ने पुलिस को बताया था कि ठेके से 35-40 हजार रुपये नकद व पांच पेटी शराब की गायब मिली थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गोहाना की चार टीमों के अलावा सीआईए को जांच सौंपी थी। अब सीआईए-1 सोनीपत की टीम ने इस मामले में गांव जवाहरा के सुमित उर्फ मरदाला को गांव से ही गिरफ्तार किया है।
सेल्समैन के गेट न खोलने पर उखाड़ी छत, हाथापाई करने पर की हत्या
एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि आरोपी ने अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। वह गोहाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। प्राथमिक जांच में फिलहाल वह किसी अन्य केस में शामिल नहीं मिला है। उसने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वह केशवदत्त से ठेके का गेट खुलवाना चाहता था, लेकिन उसने नहीं खोला। इसके बाद ठेके की दीवार से कई ईंटें भी निकाली, लेकिन अंदर नहीं जा सका। इसके बाद छत को उखाड़कर अंदर पहुंचा। यहां केशवदत्त ने उसका विरोध भी किया। इस बीच सुमित ने उसे सिर में डंडे व शराब की बोतलें मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लेगी, ताकि अन्य जानकारी जुटाने के साथ लूटी गई नकदी व शराब की पेटियां बरामद की जा सकें।