फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Winds of indifference, waiting for brick laying for four months

Rohtak News: उदासीनता की बयार, चार माह से ईंट लगने का इंतजार

Sat, 11 Mar 2023 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Winds of indifference, waiting for brick laying for four months
रोहतक । रेलवे विभाग की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे रोड से वैश्य संस्था की तरफ निकलने वाला पुल बीच से टूटा हुआ है, जिसे ठीक करवाने के नाम पर पिछले चार माह से रास्ता बंद कर रखा है। लेकिन रेलवे की तरफ से अभी तक एक ईंट भी नहीं लगाई गई। रास्ता बंद होने को लेकर आम जन के साथ ही वैश्य शिक्षण संस्था की तरफ जाने वाले विद्यार्थी व शिक्षक भी रोष प्रकट कर चुके है, लेकिन रेलवे की तरफ से कोई समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

वैश्य शिक्षण संस्था की तरफ से उतरने वाले रेलवे के पुल से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। रेलवे रोड से वैश्य संस्था में पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी पुल बंद होने के कारण परेशानी हो रही है। उन्हें घूमकर दूसरे लंबे रास्ते से जाना पड़ रहा है। रेलवे रोड से वैश्य संस्था की तरफ पुल से जाने का रास्ता मात्र 5 मिनट का है, जबकि घूम कर जाने में 25 मिनट का समय लगता है। ऐसे में बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने और शिक्षकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दूसरा, रोजाना ट्रेन पकड़ने वाले नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल का रास्ता बंद होने के कारण नीचे से लाइन पार करने में कठिनाई हो रही है, क्योंकि ट्रेन के समय बीच में लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होती है, जिसे पार करना मुश्किल होता है। पिछले करीब चार माह से ऐसा ही चल रहा है, जबकि कई बार स्टेशन मास्टर को शिकायत कर चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान ने उपायुक्त को दिया था ज्ञापन
पुल का रास्ता पिछले करीब चार माह से बंद होने के कारण बच्चों व शिक्षकों को हो रही परेशानी को देखते हुए वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान नवीन जैन की तरफ से जिला उपायुक्त यशपाल व रेलवे के उच्च अधिकारियों के नाम ज्ञापन भेजा गया था। लेकिन आज तक उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वैश्य शिक्षण संस्था की तरफ उतरते हुए पुल टूटा हुआ है, जिसे ठीक नहीं करवाया जा रहा। रेलवे के अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।

ये कैसा विकास, केवल रास्ता बंद, काम नहीं किया शुरू
रेलवे की तरफ से पुल के बीच व वैश्य शिक्षण संस्था की तरफ रास्ता रोका हुआ है। साथ ही लिखा गया है कि कार्य प्रगति पर है। लेकिन सवाल यह है कि कौन सा काम प्रगति पर है, पिछले चार से एक ईंट तक नहीं लगी है। पुल का जो लेंटर टूटा हुआ है, उसे ठीक करने के लिए कोई काम शुरू नहीं किया। साथ ही पुल का जो भाग जर्जर हो चुका है, उसे भी ठीक करने का प्रयास नहीं किया जा रहा। केवल रास्ते को बंद किया गया है, लेकिन पुल को ठीक करने का काम शुरू तक नहीं हुआ है।
ये बोले लोग
वैश्य संस्था की तरफ से पुल का रास्ता बंद किया हुआ है। सुबह रोजाना ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिसके लिए काफी लंबा रास्ता तय करके स्टेशन पहुंचना पड़ता है, जबकि पुल से स्टेशन का मात्र दो मिनट का रास्ता है। पिछले चार माह से काफी परेशानी हो रही है। कई बार स्टेशन मास्टर को शिकायत कर चुके है लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।
सुधीर, निवासी, जनता कॉलोनी

जनता कॉलोनी से रेलवे रोड की तरफ रोजाना जाना पड़ता है। पहले पुल से पैदल चले जाते थे, लेकिन जब से पुल बंद हुआ है उनकी समस्या बढ़ गई है। काफी घूमकर काठ मंडी वाले पुल को पार करके रेलवे रोड पर आना पड़ता है। पुल बंद होने के कारण आम जन ही नहीं, स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है।

राहुल, निवासी, जनता कॉलोनी

रेलवे का लोहे का पुल वैश्य संस्था की तरफ जाते हुए बीच से टूटा हुआ है। उसे ठीक करने के नाम पर रेलवे ने करीब चार माह से पुल को बंद कर रखा है और कार्य प्रगति पर है लिख रखा है। लेकिन आज तक पुल को ठीक करने का काम शुरू नहीं किया गया। रोजाना स्टेशन आने-जाने में परेशानी हो रही है। दिन में कई काम रेलवे रोड की तरफ के होते है, जिसके लिए दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। पुल को जल्द ठीक करवाकर शुरू करना चाहिए।
मोहित गोयल, निवासी, जनता कॉलोनी

पुल को ठीक करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा हुआ है। इंजीनियरों की टीम निरीक्षण कर चुकी है। जल्द ही पुल को ठीक करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
बीएस मीणा, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed