फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will-trolley overturned on tractor, person died, 6 women injured

Rohtak News: ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में पलटी, व्यक्ति की मौत, 6 महिलाएं घायल

Sat, 29 Mar 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 29 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Will-trolley overturned on tractor, person died, 6 women injured
रोहतक। काहनौर के भोजासर मंदिर के पास ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क से नाले में जाकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं घायल हो गईं है। घायलों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। वहीं, व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पीड़ित पुत्र ने चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

काहनौर निवासी पीड़ित जीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पिता मजदूरी करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उनके पिता जगदीश, केला देवी, रतनी, सरोज, संतोष देवी, विद्या और कृष्णा देवी किसान नसीब सिंह के खेतों पर काम करने के लिए गए थे। सभी लोग उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सरसों लेकर गांव की ओर से वापस आ रहे थे। जब वह गांव के भोजासर मंदिर के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर चला रहे किसान नसीब सिंह के बेटे संदीप ने लापरवाही और गफलत से ट्रैक्टर को नाले में उतार दिया। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली नाले में पलट गई और सभी लोग नीचे दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और काहनौर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां पर उनके पिता जगदीश की हालत नाजुक बताई गई और उनको पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। जब वह पीजीआईएमएस गए तो वहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित जीत सिंह की शिकायत पर आरोपी चालक संदीप के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed