फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will talk to FCR for special Girdarawari of cotton crop: Dushyant

कपास की फसल की स्पेशल गिरदावरी के लिए एफसीआर से करेंगे बात : दुष्यंत

Mon, 02 Nov 2020 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Will talk to FCR for special Girdarawari of cotton crop: Dushyant
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि कपास की फसल की स्पेशल गिरदावरी के मामले में वह वित्तायुक्त राजस्व (एफसीआर) से बात करेंगे। गांव भाली में किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मिलकर ज्ञापन सौंपा, तभी डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया। सभा के प्रधान प्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने उप मुख्यमंत्री को बताया कि सफेद मक्खी के प्रकोप से रोहतक में भी कपास की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सरकार ने चार जिलों में तो स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए, लेकिन रोहतक और जींद को छोड़ दिया। रोहतक के उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर सरकार को पत्र भेज चुके हैं। उसके बाद रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। जिस पर डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में फाइनेंशियल कमिश्नर रेवेन्यू से बात करेंगे। किसानों ने उन्हें बताया कि जिले में करीब 45 फीसदी किसान ऐसे हैं जिनकी बाजरा की पेमेंट नहीं आई तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने तो पैसे जारी कर दिए हैं। किसानों की मांग पर उन्होंने भरोसा दिया कि वह इसकी पड़ताल कराएंगे कि पेमेंट कहां रुकी है। किसानों गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग की। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में पहले ही रेट दूसरे राज्यों के मुकाबले ज्यादा हैं। किसानों का कहना था कि इतने रेट में किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने का मुद्दा भी उठाया। प्रतिनिधिमंडल में बलवान सिंह, अशोक राठी, ओम प्रकाश, एडवोकेट अत्तर सिंह व नरेश मलिक शामिल थे। इस मौके पर जजपा के जिला प्रधान बलवान सुहाग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed