फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will take help from administration to build sub station in Naunand

नौनंद में सब स्टेशन बनाने के लिए प्रशासन से लेंगे मदद

Mon, 31 Jan 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Will take help from administration to build sub station in Naunand
रोहतक। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम अब नौनंद में सब स्टेशन बनाने के लिए प्रशासन से मदद लेगा। इसके लिए निगम के अधिकारी अगले सप्ताह प्रशासन के साथ बैठक करेंगे। वहीं, ग्रामीणों को भी समझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक शहर में बिजली की बढ़ती खपत से पैदा होने वाली समस्याओं के निदान के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने नौनंद में 220केवी और एचएसआईडीसी में 120केवी के सब स्टेशन बनाने का फैसला लिया था। इसके तहत नौनंद गांव में करीब 12 एकड़ जमीन खरीदकर रजिस्ट्री कराई। सब स्टेशन बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी, तभी ग्रामीणों ने सब स्टेशन बनाने से होने वाली दिक्कतों का हवाला देते हुए विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सब स्टेशन बनाने का विरोध किया। इसके चलते नौनंद में सब स्टेशन बनाने की योजना ठंडे बस्ते में पहुंच गई। विगत दिनों जब उच्चाधिकारियों की बैठक हुई तो नौनंद में सब स्टेशन बनाने की देरी का मामला उठा। इसमें प्रशासन की मदद से सब स्टेशन बनाना तय हुआ। इसके साथ ही कहा गया कि अन्यथा की स्थिति में एचएसआईडीसी में प्रस्तावित 120केवी के सब स्टेशन क्षमता 220 केवी कर दी जाए ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे। इसके बाद फिर नौनंद में सब स्टेशन बनाने के मामले ने गति पकड़ ली है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि सब स्टेशन बनाने के लिए नौनंद में 12 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जमीन का सब स्टेशन के अलावा कोई उपयोग नहीं हो सकेगा। ऐसे में निगम खरीदी गई जमीन का क्या उपयोग करेगी।
विज्ञापन

वर्जन
हमारी प्राथमिकता नौनंद में ही सब स्टेशन बनाना है। जिसके लिए 12 एकड़ जमीन खरीदी है। ग्रामीणों के विरोध की वजह से अगले सप्ताह जिला प्रशासन के साथ बैठक करके मदद ली जाएगी। एचएसआईडीसी में 120केवी का सब स्टेशन प्रस्तावित है। इसकी क्षमता तब बढ़ेगी जब नौनंद में सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश्वर दाहमी, एसई हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed