फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will strike if included in Skill Employment Corporation

कौशल रोजगार निगम में शामिल किया तो करेंगे हड़ताल

Sun, 10 Apr 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Will strike if included in Skill Employment Corporation
रोहतक। नगरपालिका कर्मचारी संघ की राज्य इकाई ने चेतावनी दी है कि यदि निगम, पालिका, परिषद एवं फायर के ठेका एवं अनुबंधित कर्मियों को कौशल रोजगार निगम में शामिल किया तो हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। हड़ताल से होने वाली जनता की परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ की शनिवार को निगम कार्यालय परिसर में बैठक हुई। इसमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने तथा कच्चे कर्मियों को विभाग में पक्का करने की मांग की है। संघ ने कहा 11 अप्रैल को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला स्तर पर होने वाले प्रदर्शनों में बढ़ चढ़कर कर्मी शामिल होंगे। तय हुआ पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों व फायर विभाग के कर्मियों को कौशल रोजगार निगम में शामिल करने के बजाय पक्का करने की मांग को लेकर 15 अप्रैल को निगम आयुक्त, नगर पालिका, परिषद कार्यालयों पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ की राज्य कमेटी के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने चेतावनी दी है यदि पालिका, परिषद, निगम एवं फायर के ठेका प्रथा एवं अनुबंधित कर्मियों को कौशल रोजगार निगम में शामिल किया गया तो कर्मचारी हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में विशेष रूप से सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान सुभाष लांबा भी उपस्थित रहे । इस दौरान मांगेराम तिगरा, रमेश, महेंद्र सिंह सगेलियां, राजेश बागड़ी, शिवचरण व सुनील चंडालिया, राजपाल, शारदा देवी, पुरुषोत्तम, नरेश मलकट, राजीव खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed