फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will run no pension no vote campaign during Lok Sabha elections: Anil Swami

लोकसभा चुनाव के दौरान नो पेंशन नो वोट मुहिम चलाएंगे : अनिल स्वामी

Mon, 06 May 2024 04:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Will run no pension no vote campaign during Lok Sabha elections: Anil Swami
रोहतक। डीपार्क में रविवार को पेंशन बहाली समिति जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली योजना (ओपीएस) के मुद्दे को मजबूती से उठाने और वोट फॉर ओपीएस का प्रत्येक गांव व बूथ स्तर पर सफल संचालन सुनिश्चित करना रहा। यह जानकारी जिला प्रधान अनिल स्वामी व जिला महासचिव संजय सिंहमार ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्ञान गिल, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण देशवाल ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हरियाणा के सभी विभागों के कर्मचारी 19 फरवरी 2023 को पंचकूला में और 11 फरवरी 2024 को जींद में खुले मंच से शपथ ले चुके हैं कि उनके परिवार और रिश्तेदार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली के लिए वोट करेंगे। राज्य अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि जैसे ही आदर्श चुनाव आचार संहिता देश और प्रदेश से समाप्त होगी। उसके तुरंत बाद एक बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। विधानसभा चुनाव तक चलने वाले आर पार के संघर्ष का आगाज होगा। इसमें संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेश के कर्मचारी सीधे तौर पर सरकार से टकराने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रधान अनिल स्वामी, जिला महासचिव संजय सिंहमार, जिला कोषाध्यक्ष रविकांत धानक, जिला उपप्रधान ललित कुमार, संजय राठी, मंजू राणा, जिला सलाहकार संजीव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed