फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will protest outside the Deputy Commissioner's office on July 15

Rohtak News: 15 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन

Wed, 02 Jul 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 02 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Will protest outside the Deputy Commissioner's office on July 15
बैठक के बाद मौजूद रिटायर्ड कर्मचारी। सोत: कर्मचारी
रोहतक। सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में मंगलवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जगपाल सांगवान ने कहा कि 22 मई को हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संगठन के साथ एक बैठक हुई थी। इसमें सभी मुद्दों को उचित माना गया। लेकिन बैठक की कार्रवाई रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। सरकार के 11 वर्षो के कार्यकाल में सेवानिवृत कर्मचारियों की एक भी मांग को पूरा नहीं की गई। इसलिए 9 जुलाई को ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रिटायर कर्मी बढ़-चढ़कर भाग लेगा। राज्य सरकारी पेंशन फैडरेशन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस पर 15 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन भी किया जायेगा। इस मौके पर रामनिवास सैनी, अतर सिंह, रणबीर दहिया, खेमचन्द, प्रेम घिलोड़िया, ओमप्रकाश कादियान, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed