{"_id":"666b839ef90b9a1f680c1664","slug":"will-get-the-gift-of-second-lane-of-delhi-bypass-overbridge-in-augustnews-rohtak-news-c-17-roh1020-442595-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अगस्त में मिलेगा दिल्ली बाईपास ओवरब्रिज की दूसरी लेन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अगस्त में मिलेगा दिल्ली बाईपास ओवरब्रिज की दूसरी लेन का तोहफा
Fri, 14 Jun 2024 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली बाईपास से रोजाना आवागमन करने वाले एक लाख से अधिक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून के बाद इनके लिए दिल्ली बाईपास से होकर जाना सुलभ होगा। इसके लिए जवाहर लाल नेहरू नहर व भालौठ सब ब्रांच के ऊपर से पुल बनाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने मानसून से पहले पुल का काम पूरा करने का दावा किया है। इससे यहां से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी।
दिल्ली बाईपास पर जवाहर लाल नेहरू नहर और भालौठ सब ब्रांच पर आए दिन पानी लीक होने के कारण सड़क अक्सर टूटी रहती थी। इससे न सिर्फ सड़क और पानी का नुकसान हो रहा था, बल्कि यहां पर जाम लगने और हादसे भी होने शुरू हो गए थे। इस समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली बाईपास पर ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया। यहां पर एक तरफ की सड़क पर ओवरब्रिज बनकर चालू करा दिया गया है। वहीं, रोहतक-दिल्ली जाने वाली लेन पर अभी ओवरब्रिज का निर्माण अधूरा है। ओवरब्रिज पर स्लेप डालने का काम पूरा हो चुका है। दोनों साइड की दीवारों को पूरा करने के लिए आरसीसी डाली जा रही है। पुल पर फाइनल टच देने के लिए एक परत लेंटर की डाली जानी शेष है। इसके बाद सड़क बनाई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग ने अब इस पुल का काम फिर से शुरू करने की योजना बनाते हुए अगस्त तक चालू करने का दावा किया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक ओवरब्रिज का करीब 70 फीसदी काम पूरा हो गया है और बाकी 30 फीसदी बाकी है। इस कार्य को पूरा करने का समय अक्तूबर है, लेकिन विभाग इसे अगस्त तक काम पूरा कराकर चालू करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
हर रोज लाखों लोग और 50 हजार वाहन करते हैं आवागमन
रोहतक और आसपास के जनपदों एवं गांवों से हर रोज इस ओवरब्रिज से करीब एक लाख लोग आवागमन करते हैं। करीब 50 हजार वाहनों का काफिला यहां से गुजरता है। ओवरब्रिज के चालू होने से न सिर्फ वाहन चालकों को बल्कि यात्रियों के लिए भी बिना जाम के सफर आसान हो जाएगा। ओवरब्रिज के चालू होने के बाद सफर काफी आसान हो जाएगा।
वर्जन
दिल्ली बाईपास पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को चालू करने के लिए अक्तूबर-2024 तक का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन अब इसे अगस्त के पहले सप्ताह या अंतिम सप्ताह तक पूरा करा दिया जाएगा। इससे लोगाें के आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
-नरेंद्र सिंगरोहा, एक्सईएन, पीडब्लूडी बीएंडआर विभाग।