फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will get relief from jam... Flyover will be built at Sukhpura Chowk at a cost of Rs 66 crore.

Rohtak News: मिलेगी जाम से निजात... सुखपुरा चौक पर 66 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

Fri, 08 Mar 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 08 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from jam... Flyover will be built at Sukhpura Chowk at a cost of Rs 66 crore.
रोहतक। सुखपुरा चौक पर 66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर से जाम से मुक्ति मिलेगी। इससे जाम के कारण फंसने वाली एंबुलेंस भी आसानी से निकल सकेंंगी। वहीं अंत्योदय परिवारोंं के सदस्य प्रतिवर्ष एक हजार किलोमीटर तक रोडवेज की सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। पीजीआई में साढ़े 83 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल के साथ ही माता-नवजात देखभाल यूनिट का निर्माण हाेगा। वीरवार को जिला विकास भवन में हुई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले को पंचकुला से रिमोट का बटन दबाकर वर्चुअली 337.50 करोड़ धनराशि की विभिन्न 34 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इसमें मुख्यातिथि सांसद अरविंद शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में निरंतर विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करा रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में सड़क तंत्र को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन

कान्ही में 60 लाख से होगा पशु शेड का निर्माण :
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि विकास परियोजनाओं में महम-कलानौर-बेरी सड़क का सुदृढ़ीकरण, वीटा प्लांट की ओर से कान्ही में साझी डेयरी परियोजना के तहत पशु शेड का निर्माण, कलानौर में 50 बिस्तर के अस्पताल में आपातकालीन ब्लॉक समेत ओपीडी भवन का निर्माण, रोहतक-खरखौदा दिल्ली बॉर्डर तक सड़क का सुदृढ़ीकरण, कटेसरा माइनर की री-मॉडलिग, नए कलानौर माइनर की री-मॉडलिग व पंप हाउस का निर्माण, कटवाड़ा में सोलर ऊर्जा आधारित सबमर्सिबल पंप की ड्रेनेज व्यवस्था, खिड़वाली गांव में ड्रेनेज व्यवस्था तथा 15 गांवों में अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार,मकड़ौली खुर्द, बैंसी, इस्माईला, इंद्रगढ़, भैयापुर व आसन गांव में नवनिर्मित प्ले स्कूल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed