फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will answer every question in the upcoming assembly session: Ranbir Gangwa

आगामी विधानसभा सत्र में हर सवाल का देंगे जवाब : रणबीर गंगवा

Fri, 13 Aug 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Will answer every question in the upcoming assembly session: Ranbir Gangwa
तिरंगा यात्रा में शामिल सांसद अरविंद शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री मनीष ग?
आगामी विस सत्र के दौरान विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। बशर्ते विपक्षी दल सकारात्मक सोच रखकर सवाल करे। उक्त बातें विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने कहीं हैं। वे वीरवार को महाराजा अग्रसेन चौक पर रोहतक हलके की स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज देश खुली हवा में सांस ले रहा है। इसके साथ ही ओलंपिक में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। तिरंगा यात्रा में बच्चे, नौजवान, युवा, महिला, बुजुर्ग सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया है। यात्रा में भाजपा जिला प्रभारी अरविंद यादव, मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि, सतीश नांदल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डिप्टी मेयर अनिल कुमार व व्यापारी नेता राजू भुटानी व दूसरे पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed