फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will also change the system with power: Deependra Hooda

सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन भी करेंगे : दीपेंद्र हुड्डा

Sat, 29 Jun 2024 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Will also change the system with power: Deependra Hooda
रोहतक। कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन भी करेंगे। हुड्डा शनिवार को आंबेडकर चौक पर धन्यवादी यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यात्रा आंबेडकर चौक से अग्रेसन चौक तक निकाली गई। यात्रा के चलते जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे हुड्डा आंबेडकर चौक पर पहुंचे और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने देश के संविधान को तो बचा लिया है। अब प्रदेश को बचाना है। ताकि सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन करके महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और नशे को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रदेश विकास के मामले में नंबर एक था। प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून-व्यवस्था, खेल-खिलाड़ी, रोजगार देने में नंबर प्रदेश अव्वल था। अब बेरोजगारी, अपराध, नशे और भ्रष्टाचार में प्रदेश नंबर एक है। इसलिए प्रदेश में अब बदलाव की लहर चल रही है। इसकी झलक लोकसभा चुनाव परिणामों में साफ देखी जा सकती है। इस मौके पर विधायक बीबी बतरा व अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बारिश का पानी उतरने के बाद निकाली यात्रा
कांग्रेस को शनिवार दोपहर चार बजे से धन्यवाद यात्रा निकालनी थी, लेकिन बारिश के चलते सुभाष रोड व दूसरी जगह जलभराव था। ऐसे में पांच बजे के बाद यात्रा शुरू की गई, जो आठ बजे तक अग्रसेन चोक पर पहुंची। इसके चलते जाम की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed