{"_id":"666e03e9fb501da52b055947","slug":"wife-thrown-out-of-house-set-on-fire-scooter-burnt-rohtak-news-c-17-roh1019-444002-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पत्नी को घर से बाहर निकाल लगाई आग, स्कूटी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पत्नी को घर से बाहर निकाल लगाई आग, स्कूटी जली
Sun, 16 Jun 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर के राजेंद्र नगर में एक व्यक्ति ने पत्नी व उसके भतीजे को झगड़ा कर घर से निकाल दिया और आग लगा दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र नगर निवासी बुजुर्ग महिला 68 वर्षीय कमला देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी कोई संतान नहीं है। इस कारण उसका भतीजा राकेश बचपन से ही उसके पास रहता है। राकेश की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। दूसरा भतीजा सुनील पड़ोस में ही रहता है। कमला देवी का कहना है कि उसका पति कृष्ण शराब पीने का आदी है। शुक्रवार को घर आकर झगड़ा करने लगा और उसे व भतीजे को घर से निकाल दिया। वे दोनों दूसरे भतीजे के घर चले गए। शुक्रवार रात करीब 11 बजे आरोपी कृष्ण गालियां देने लगा। जब वह राकेश के साथ घर गई तो उसके पति ने अंदर से दरवाजा बंद कर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से स्कूटी जल गई। किसी तरह जाली तोड़कर दरवाजा खोला और आग पर काबू पाया। इसके बावजूद आरोपी उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।