फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wife stabbed to death in suspicion of illegal relationship

पत्नी के अवैध संबंध के शक के चलते गांव पंच पति ने चाकू से गला रेत कर की पत्नी की हत्या

Thu, 21 May 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wife stabbed to death in suspicion of illegal relationship
महम थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार अलसुबह करीब 4 बजे एक पंच ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद वारदात की सूचना आरोपी के बड़े भाई ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध के कारण वारदात को अंजाम देना सामने आया है। वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उसके 12 साल और 9 साल के दो बेटे हैं। जो करीब पांच महीनों से अपनी बुआ के पास रह रहे हैं। कई दिनों से दंपती में आपसी कहासुनी चल रही थी। कुछ दिन पहले मायके वाले आकर उसके पति को समझाकर भी गए थे। बुधवार को उन्हें अपनी बेटी की हत्या की सूचना मिली। वहीं गांव के सरपंच का कहना है कि दंपती में अक्सर झगड़ा होता था। करीब चार महीने पहले महिला एक युवक के साथ कहीं चली भी गई थी, लेकिन पंचायत ने मामला सुलझा दिया था।
विज्ञापन

आज आरोपी को करेंगे कोर्ट में पेश
महम थाना प्रभारी नवीन जाखड़ व जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह महिला की हत्या होने की सूचना मिली थी। मायके पक्ष के बयान पर मृतका के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी को महिला के अवैध संबंध का शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed