{"_id":"5d97ba8b8ebc3e0148604266","slug":"wife-killer-sent-to-jail-rohtak-news-rtk5215632160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या का आरोपी जेल में, अन्य दो रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या का आरोपी जेल में, अन्य दो रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसाना गांव में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति और दो अन्य आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं अन्य दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे, कुल्हाड़ी व मृतका का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है।
एक अक्तूबर को सूचना मिली कि गांव बसाना-सैंपल रोड पर खेतों में एक महिला की लाश सफेदे के पेड़ से लटकी हुई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। महिला की शिनाख्त रीना पत्नी सतीश उर्फ सीता निवासी गांव बसाना के रूप में हुई थी। मृतका के सिर व शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। मृतका रीना के पिता मुलकराज निवासी गांव दातौली (सोनीपत) के बयान पर महिला के पति सतीश उर्फ सीता व उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किया गया।
मामले की जांच में सामने आया कि रीना की शादी 2009 में सतीश उर्फ सीता के साथ हुई थी। आरोपी सतीश व उसके परिजनों पहले भी रीना से मारपीट करते थे। पुलिस ने आरोपी वारदात में शामिल सतीश उर्फ सीता, मंदीप उर्फ चूचू व प्रदीप को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि सतीश उर्फ सीता का रीना के साथ झगड़ा रहता था। इसी बात की रंजिश में सतीश ने अपने भाई मंदीप उर्फ चूचू व प्रदीप के साथ मिलकर रीना की हत्या करने की साजिश रची।