फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wife got murdered due to obstruction in love affair

Rohtak News: प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी ने कराई थी हत्या

Sun, 05 Jan 2025 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Wife got murdered due to obstruction in love affair
गद्दीखेड़ी में हुए राजमिस्त्री हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर राजमिस्त्री परजीत की पत्नी ने ही व्यक्ति की हत्या कराई थी। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक किशोरी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला के दोस्तों के घर आने-जाने को लेकर पति से अक्सर विवाद रहता था।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, गद्दीखेड़ी गांव निवासी राजमिस्त्री परजीत उर्फ तांगा 28 दिसंबर को घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। 1 जनवरी को उनका शव गांव के पास एक खेत में दबा हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजमिस्त्री के सिर व गर्दन पर गहरे चोट के निशान मिले थे। हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए परजीत की पत्नी, रोबिन उर्फ रमन और मोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल एक किशोरी को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनका 3 दिन का रिमांड मिला है। वहीं, किशोरी को पुलिस ने बाल किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया है। यहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। अब पुलिस आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने और घटना की कड़ी से कड़ी जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करेगी।
परजीत को घर पर बाहरी व्यक्ति का आना-जाना नहीं था पसंद
पुलिस सूत्रों ने बताया कि परजीत को घर पर किसी बाहरी व्यक्ति का आना-जाना पसंद नहीं था, लेकिन उसकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाने से परहेज नहीं कर रही थी। इसी कारण अकसर घर में विवाद रहता था। पुलिस सूत्रों का दावा है कि प्रेम संबंध में बाधा बनने पर ही उसकी हत्या की गई है।

---------------
महिला समेत छह लोगों ने मिलकर परजीत की हत्या की थी। इसमें महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक किशोरी को भी हिरासत में लेकर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। तीन आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है।



- नीरज कुमार, थाना प्रभारी, बहु अकबरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed