फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wife disabled young man then went with lover hanged

पत्नी प्रेमी संग चली गई तो निशक्त युवक ने फांसी लगा ली 

Sat, 30 Apr 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 30 Apr 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Wife disabled young man then went with lover hanged
फांसी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के अपने प्रेमी के साथ चले जाने से परेशान एक निशक्त युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले वह पत्नी के प्रेमी की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार सुबह भी वह पत्नी को लेने उसके प्रेमी के घर गया था, लेकिन उसने युवक को मारपीट कर भगा दिया। इससे परेशान होकर युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक के दो छोटे बेटे और एक वृद्धा मां है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय निशक्त दीपक (बचपन में ही आंखों की रोशनी चली गई थी) काफी समय से अपनी मां कैलाशो के साथ श्रीरामनगर कॉलोनी में रहता था। उसकी शादी करीब छह साल पहले बिहार के समस्तीपुर निवासी एक युवती से हुई थी। जानकारी के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले दीपक की पत्नी कॉलोनी के ही एक युवक के साथ चली गई। इसकी जानकारी होने पर दीपक मां के साथ पत्नी को लेने उसके प्रेमी के घर गया। दीपक ने जब युवक से अपनी पत्नी को उसके साथ भेजने की बात कही तो वह भड़क गया।
विज्ञापन


आरोप है कि पत्नी के प्रेमी ने दीपक और उसकी मां के साथ मारपीट की और दोनों को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। जब मारपीट की शिकायत लेकर दीपक शिवाजी कॉलोनी थाने में पहुंचा तो पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं होने से परेशान दीपक शुक्रवार को एक बार फिर पत्नी को लाने उसके प्रेमी के घर पहुंच गया। इस बार भी पत्नी के प्रेमी ने दीपक की जमकर पिटाई की और भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस वजह से दीपक तनाव में आ गया। जब देर शाम तक दीपक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन जैसे-तैसे अंदर पहुंचे तो उसका शव पंखे के हुक से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मामले में थाना प्रभारी प्रवीन कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


बूढ़ी दादी के सहारे मोहित और रोहित 
दीपक के छह और चार साल के बेटे मोहित और रोहित सिर से मां की मामता तो चली ही गई पिता का भी साया उठा गया है। अब उनकी देखभाल के लिए बूढ़ी दादी बची है। दीपक की मौत के बाद अब परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है। दीपक के पिता की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी मां कैलाशो वृद्धा है। परिजनों ने बताया कि दीपक की बचपन में ही आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बाद से वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed