फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wife dies of heart attack, negligence case filed against 6 including husband

पत्नी की हार्ट अटैक से मौत, पति समेत 6 पर लापरवाही का केस दर्ज

Fri, 25 Dec 2020 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Wife dies of heart attack, negligence case filed against 6 including husband
Wife dies of heart attack, negligence case filed against 6 including husband
रोहतक। ससुरालियों की प्रताड़ना से लगातार मानसिक तनाव में आई आर्मी स्कूल अंबाला कैंट की अध्यापिका की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वकील पति, सास, जेठ-जेठानी व देवर-देवरानी पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अर्बन स्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में राम गोपाल कॉलोनी निवासी मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी अंबाला कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल में अध्यापिका थी। 2017 में बेटी की शादी सोनीपत कोर्ट के वकील के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालियों ने दहेज में विभिन्न मांगों के चलते उसे खूब प्रताड़ित किया। दहेज में गाड़ी, सोने के आभूषण सहित लाखों की नकदी की मांग करते थे। जिनमें से काफी मांगों को पूरा भी नहीं किया गया। बावजूद इसके उसे प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा। आरोप है कि वकील के पास उसकी शिक्षा संबंधित फर्जी दस्तावेज हैं। मार्च में लॉकडाउन होने पर बेटी की अंबाला में तबीयत खराब हो गई थी। जिसकी मदद उसके पति ने नहीं की। इसके बाद मायका के परिजनों ने एसपी अंबाला को फोन किया और मदद मुहैया करवाई। 7 दिसंबर को बेटी को हार्ट अटैक आया। जिसे मायका पक्ष के लोग पीजीआई रोहतक ले गए। इसके बाद ससुरालियों को फोन किया। वे पीजीआई पहुंचे और मायका पक्ष के लोगों से लड़ने लगे की आखिर किससे पूछ कर उन्होंने पीड़िता को भर्ती करवाया है। इसके बाद वे उसे एक निजी अस्पताल में ले जाने की बात कहने लगे और जबरदस्ती उन्होंने उसे वहां से छुट्टी दिलवा कर दिल्ली ले जाने की बात कही। आरोप है कि पीजीआई के बाहर स्टेचर पर वे उसे छोड़कर फरार हो गए। हालत गंभीर होते देख मायका पक्ष के लोग उसे दिल्ली बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुरालियों की ओर से मिल रही प्रताड़ना के चलते हार्ट अटैक आया है। इसके बाद दिल्ली में इलाज करवाने के नाम पर उन्होंने पीजीआई से डिस्चार्ज करवाया व फिर उसे गंभीर हालत में पीजीआई के बाहर स्टेचर पर ही छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed