फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wife dies after hitting a car canter, Commandant Gambhir, truck driver dead

कार कैंटर में टकराने से पत्नी की मौत, कमांडेंट गंभीर, ट्रक चालक की गोली लगने से मौत

Mon, 14 Dec 2020 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Wife dies after hitting a car canter, Commandant Gambhir, truck driver dead
रोहतक। जलेबी चौक के पास बाईपास पर एक खड़े कैंटर में पीछे से आ रही सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। कार में सवार महिला की मौत हो गई, जबकि कार चला रहे दिल्ली मेट्रो में तैनात सीआईएसएफ अधिकारी (असिस्टेंट कमांडेंट) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कैंटर में चालक तमंचे से गोली लगने से मृत मिला। घटना के बाद एसपी राहुल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस चालक की हत्या या आत्महत्या को लेकर जांच कर रही है। घायल सीआईएसएफ अधिकारी को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बठिंडा से सेंट्रो कार में सवार होकर दलीप सिंह (34) अपनी पत्नी शिखा गोयल (32) के साथ दिल्ली की ओर जा रहे थे। दलीप मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं और गोवा में घर बनाकर रहते हैं। जबकि पत्नी शिखा पंजाब की रहने वाली थीं। दलीप सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर दिल्ली मेट्रो में तैनात हैं। रविवार शाम करीब करीब 7 बजे जब वे रोहतक में जलेबी चौक के पास पहुंचे तो वहां उनकी कार एक खड़े कैंटर में जा घुसी। जिससे कार सवार उनकी पत्नी शिखा की मौके पर मौत हो गई। जबकि दलीप के सिर में काफी गहरी चोट लगी हैं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने उनको पीजीआई में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंची शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने जब जांच की तो सिमली निवासी चालक जितेंद्र कैंटर में तमंचे से गोली लगने से मृत मिला। पुलिस को उसके कैंटर से ही देसी तमंचा, चली हुई गोली का खाली खोल व एक कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस की जांच व आगामी कार्रवाई का पेंच इस पहलु में फंसा हुआ है कि यह हत्या है या आत्महत्या है। वहीं, पुलिस मामले में कैंटर चालक और सेंट्रो सवार के परिजनों के बयानों के मुताबिक भी आगामी कार्रवाई में तेजी लाएगी। शिखा और जितेंद्र के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खड़े कैंटर में पीछे से सेंट्रो कार टकरा जाने से कार सवार महिला की मौत हुई है, जबकि दिल्ली सीआईएसएफ में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट शिखा का पति दलीप गंभीर रूप से घायल है। वहीं, कैंटर चालक जितेंद्र का शव भी उसके कैंटर से ही बरामद हुआ है। जितेंद्र की मौत गोली लगने से हुई है। तमंचा, खाली खोल व कारतूस कैंटर से ही मिला है। इसलिए अभी यह संशय है कि जितेंद्र की हत्या है या आत्महत्या है।
- राहुल शर्मा, एसपी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed