फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   widow woman was deceived into getting her son married In Rohtak

Rohtak: विधवा महिला को बेटे की शादी कराने का दिया झांसा, आरोपी ने तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगे 10 लाख रुपये

Sat, 15 Jun 2024 12:33 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Jun 2024 12:33 PM IST
सार

महिला आरोपी राहुल जैन की बातों में आ गई। फरवरी 2024 में आरोपी ने उससे इस काम के लिए 50 हजार रुपये ले लिए। फिर बोला, ग्रहों की स्थिति ठीक करने के लिए सोने व चांदी के जेवरात की भी जरूरत पड़ेगी। उससे एक सोने की चेन, दो कड़े, दो अंगुठी, कानों की बाली व नाक की नथ ले ली।

विज्ञापन
widow woman was deceived into getting her son married In Rohtak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के महाजन मोहल्ले की विधवा महिला को उसके बेटे की शादी कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी गौरव जैन पड़ोस में किराये का मकान लेकर रहता है। उसे पीड़िता व उसके परिवार ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ के दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला आशा ने दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2017 में उसके पति का देहांत हो गया था। उसकी एक बेटी व एक बेटा है। बेटे गौरव की अभी शादी नहीं हुई है। उसकी पड़ोस में किराये पर रहने वाले गौरव जैन से बात हुई। गौरव जैन ने कहा कि वह हरिद्वार व गुरुग्राम में भी रह चुका है, जहां तंत्र-मंत्र का काम सीखा है। आपके ग्रह-नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं। तंत्र-मंत्र से ग्रहों को ठीक कर दूंगा। इसके बाद घर में शांति हो जाएगी और बेटे की शादी भी हो जाएगी।
विज्ञापन


वह आरोपी राहुल जैन की बातों में आ गई। फरवरी 2024 में आरोपी ने उससे इस काम के लिए 50 हजार रुपये ले लिए। फिर बोला, ग्रहों की स्थिति ठीक करने के लिए सोने व चांदी के जेवरात की भी जरूरत पड़ेगी। उससे एक सोने की चेन, दो कड़े, दो अंगुठी, कानों की बाली व नाक की नथ ले ली। इतना ही नहीं, जल्द आपके लड़के की शादी करवा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसका विश्वास और बढ़ गया। इसके बाद ग्रहों की स्थिति ठीक करने के लिए और पैसे मांगने लगा। उसने एफडी तुड़वा कर करीब 10 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। अभी तीन जून को बेटी एफडी तुड़वाकर एक लाख 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद 5 हजार रुपये और मांगने लगा। पैसे लेने के लिए उसके घर आया, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। महिला व उसके परिवार के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 


अधिकारी के अनुसार
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पूछताछ कर रहे हैं। जांच में शामिल कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, प्रभारी थाना सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed