{"_id":"66e9db29743dbdbbe00f2f84","slug":"why-did-kejriwal-bring-forward-the-daughter-of-the-family-that-saved-the-terrorist-rohtak-news-c-17-roh1020-506914-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आतंकी को बचाने वाले परिवार की बेटी को आगे क्यों लाए केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आतंकी को बचाने वाले परिवार की बेटी को आगे क्यों लाए केजरीवाल
विज्ञापन
17सीटीके58..पत्रकारों से बातचीत करते नवीन जयहिंद। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने की घोषणा कर खुद को त्यागी होने का दिखावा किया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी आतिशी मार्लेना को दी है। यह कहना है जयहिंद सेना के सुप्रीमो नवीन जयहिंद का। वे मंगलवार को सेक्टर-6 स्थित तंबू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
जयहिंद ने कहा कि केजरीवाल ने त्यागपत्र के साथ दावा किया है कि यदि वे ईमानदार हैं तो लोग उन्हें वोट दें। लोग बेईमान मानते हैं तो वोट न दें। ऐसा है तो हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। वे यहां से सीएम के रूप में चुनाव लड़ें और स्थिति स्पष्ट करें। पहले हरियाणा की जनता तय करेगी, इसके बाद दिल्ली की जनता बताएगी, उन्हें सीएम बनाना है या नहीं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में आप पार्टी की 21 जगह से जमानत बच गई तो वे 21 महीनों के लिए हरियाणा छोड़ देंगे।
जयहिंद ने कहा, आप के पास मुख्यमंत्री बनाने के लिए उम्मीदवार नहीं है। शायद इसीलिए आतिशी को आगे लाए हैं। इनके परिवार ने आतंकी अफजल गुरु की फांसी रुकवाने में अहम भूमिका निभाई। पार्टी ने राखी बिडला, नरेश यादव व नरेश बाल्याण को नजरअंदाज किया है, यह समझ से परे है। जयहिंद ने कहा की जिस तरह से केजरीवाल त्याग की बात कह रहे हैं, तो उन्हें अपने संयोजक व अध्यक्ष पद से भी त्याग देना चाहिए।
विज्ञापन
बेरोजगारों की नियुक्ति को लेकर बैठक आज
नवीन जयहिंद ने कहा कि 25-25 हजार (कुल 50 हजार) नौकरियों की नियुक्ति का मामला है। इसे लेकर 18 सितंबर को सेक्टर–6, खेल स्टेडियम के सामने, तंबू में बेरोजगारों की बैठक होगी। इसमें प्रदेश के हर जिले से बेरोजगार पहुंचेंगे व नियुक्ति को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।