{"_id":"6403b82f7b37ebb0ab0a0a94","slug":"whip-the-government-demand-to-withdraw-the-increased-price-of-domestic-gas-cylinders-rohtak-news-c-17-1-84741-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सरकार को कोसा, घरेलू गैस सिलिंडर के बढ़ाए गए दाम वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सरकार को कोसा, घरेलू गैस सिलिंडर के बढ़ाए गए दाम वापस लेने की मांग
Sun, 05 Mar 2023 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस के सदस्य। विज्ञप्ति
-बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
फोटो-04सीटीके08-महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस के सदस्य। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक । बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लवनीश हुड्डा की अगुवाई में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और घरेलू गैस सिलिंडर के बढ़ाए गए दाम वापस लेने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर महंगाई पर रोक नहीं लगाई तो जल्द ही पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
लवनीश ने कहा कि होली के पर्व पर केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर पर 50 रुपये बढ़ाकर गरीब लोगों के साथ भद्दा मजाक किया है। केंद्र व राज्य सरकार आम आदमी व गरीब आदमी को लगातार महंगाई बढ़ाकर केवल कुछ चुनिंदा व्यक्तियों को लाभ पहुंचाना चाहती हैं। एक तरफ तो पूंजीपतियों के लाखों करोड़ों रुपये का लोन माफ कर रही है, वही इस कर्ज माफी की भरपाई आम जनता से महंगाई बढ़ा कर वसूल कर रही है।
विधानसभा अध्यक्ष विकास परमार ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। जो सरकार महंगाई को कम करने का दावा करके सत्ता में आई थी, उस सरकार ने सत्ता प्राप्ति के बाद आम जनता की तकलीफ को दूर करने की बजाय उन्हें इस स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है कि आम नागरिक विकास की बजाय सिर्फ दो वक्त खाने के बारे में सोचने को मजबूर है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोनू शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता 400 रुपये के सिलिंडर को मंहगा बताकर सड़कों पर प्रदर्शन करते थे। उन्हें आज 1100 रुपये का सिलिंडर भी सस्ता लगता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर संदीप हुड्डा, रोमी ग्रेवाल, शक्ति अहलावत, सतीश नाहरा, अमित, मोहित, विकास कूंडू, हरदीप, मुकेश, अनमोल, साधवान, हिमानी नरवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।