{"_id":"68d8544164e23628f6005bd5","slug":"while-studying-she-learned-sewing-and-knitting-and-now-she-is-weaving-dreams-for-the-future-rohtak-news-c-17-roh1020-735257-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पढ़ते-पढ़ते सीखी सिलाई-बुनाई, अब बुन रहीं भविष्य के सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पढ़ते-पढ़ते सीखी सिलाई-बुनाई, अब बुन रहीं भविष्य के सपने
Sun, 28 Sep 2025 10:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:14 AM IST
विज्ञापन
10 रोहतक के नया बस स्टैंड के निकट नगर निगम की ओर से अलाट दुकान पर खुद के बनाए गए बैग व अन्य उत
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। कहते हैं जीवन में कोई न कोई हुनर जरूर सीखना चाहिए। यह बुरे समय में भी आपके रोजगार का साधन बन सकता है। रोहतक की न्यू जनता काॅलोनी निवासी सोनिया ने भी स्कूल समय में गृह विज्ञान विषय में सिलाई-बुनाई का ऐसा ही हुनर सीखा। यहीं उन्होंने अपने भविष्य के सपने बुनने शुरू कर दिए।
सोनिया अब सलोनी नामक स्वयं सहायता समूह की प्रधान हैं। वह ऊन की पोशाक से लेकर बैग व इंढ़ी (सिर पर घड़ा रखने वाली) तक अनेक घरेलू उत्पाद तैयार कर रही हैं।
वैसे तो समूह में 10 महिलाएं हैं लेकिन सब अलग-अलग कार्य करती हैं। उनके इस स्वयं सहायता समूह को नगर निगम की ओर से नया बस स्टैंड के निकट दुकान भी अलाॅट की गई है। जहां वह अपने उत्पादों का खुद कारोबार करने लगी हैं। नगर निगम प्रशासन भी उनको सहयोग मिला है और वह समय समय पर उत्पादों का स्टाॅल भी लगाने लगी हैं। समूह में सभी महिलाओं की उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच है।