फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Which shops will open after today and which will not, the administration should clarify

आज के बाद कौन सी दुकानें खुलेंगी और कौन सी नहीं, प्रशासन करे स्पष्ट

Sat, 02 May 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Which shops will open after today and which will not, the administration should clarify
Which shops will open after today and which will not, the administration should clarify - फोटो : RohtakCity
शहर के व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि 3 मई के बाद शहर में कौन सी दुकानें खुलेंगी और कौन सी नहीं खुलेंगी। इस स्थिति को स्पष्ट किया जाए। क्योंकि व्यापारी असमंजस की स्थिति में हैं। दूसरा, एसी व कूलर के व्यापारियों ने फिर से प्रशासन से मांग की है कि उनको कारोबार की अनुमति दी जाए। इसके लिए व्यापारियों ने हुडा कॉम्प्लेक्स में निर्धारित दूूरी पर खड़े होकर कतार बनाई। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुलशन डंग का कहना है कि लॉकडाउन 3 के चलते केंद्र सरकार व केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो गाइडलाइन एवं दिशा निर्देश दिए गए हैं उनको जिला प्रशासन स्पष्ट करे। क्योंकि व्यापारियों को उम्मीद है कि 4 मई को कुछ न कुछ छूट मिलेगी। ऐसे में बाजार खुलने की स्थिति में व्यवस्थाएं क्या होंगी। किस-किस ट्रेड को छूट दी जाएगी। अगर प्रशासन जल्दी नियम स्पष्ट करता है तो व्यापारी अपने कारोबार को दोबारा नियमों के दायरे में शुरू करने के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने डीसी से मांग की है कि मामले को लेकर डीसी ऑफिस की तरफ से अधिसूचना एवं दिशा निर्देश व गाइडलाइन सार्वजनिक की जाएं।
विज्ञापन

एसी व कूलर के व्यापारी बोले, म्हारा सीजन गुजर रहा
उधर, व्यापारी नेता अनिल भाटिया शनिवार को डीसी आफिस पहुंचे और एसी व कूलर का कारोबार करने वाले व्यापारियों का पक्ष रखा। भाटिया ने कहा कि एसी व कूलर के लिए गर्मी का सीजन होता है। मार्च व अप्रैल माह जा चुके हैं। अब 17 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। इससे तो व्यापारियों की आर्थिक हालत खराब हो जाएगी। क्योंकि व्यापारियों के गोदामों में माल भरा पड़ा है। ऐसे में उनको भी राहत दी जाए। इसके साथ व्यापारियों ने हुडा कांप्लैक्स में सुरक्षित सोशल डिस्टेंस बनाकर प्रशासन के सामने मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed