फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wherever the public gives power, he will go there: Dushyant

जनता जिसको जहां ताकत देगी, वह वहीं जाएगा : दुष्यंत

Sun, 03 Sep 2023 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Wherever the public gives power, he will go there: Dushyant
मोखरा में ग्रामीणों से मिलने पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
महम। मोखरा गांव पड़दादा चौधरी देवीलाल की कर्मस्थली रहा है। यहां हमेशा साथ मिला है। इसलिए वह भी यहां से बहुत प्रेम करते हैं। इसी के चलते वह आज रात्रि ठहराव के लिए यहां आएं हैं। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वह शनिवार को रात 9 बजे रात्रि ठहराव के लिए मोखरा पूर्व प्रत्याशी हरज्ञान मोखरा के आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर को मजबूत किया जा रहा है। लोगों को सरकार की उपलब्धि बताई जा रही है। वह एक देश एक चुनाव के पक्ष में हैं। इससे सरकार व राजनीतिक पार्टियों का खर्च बचता है। प्रदेश में होने वाले चुनाव एक साथ होंगे या नहीं, कुछ कहा नहीं जा सकता। हमारी सरकार ने महिला, मजदूर, युवा, किसान को मजबूत किया है। पूर्व सीएम की ओर से रोहतक को अपना गृह क्षेत्र बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या वह यहां नहीं आ सकते, ऐसा कहां लिखा है। जनता जिसको जहां ताकत देगी, वह वहीं जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को लेकर उन्होंने कहा कि आप न्यायालय से पूछ सकते हैं, उनके केस के बारे में कुछ कहने का हक उनको है। मुझे केस का पता नहीं है। यदि गलत होगा तो न्यायालय सजा देगी। इनेलो को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई पार्टी देवीलाल की विचारधारा से बढ़कर नहीं है। इससे पहले डिप्टी सीएम का गांव में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा, जिलाध्यक्ष दलबीर भराण, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सैमाण, बहलबा व गिरावड़ में डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री तीन सितंबर को दोपहर बाद 1:30 बजे जिला के गांव सैमाण में मंदिर के समीप जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2:30 बजे वह बहलबा गांव में बेरी रोड के नजदीक जनसभा में शिरकत करेंगे तथा सायं 4 बजे उपमुख्यमंत्री गिरावड़ गांव स्थित चौपाल में जनसभा को संबोधित करेंगे।


ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रात्रि में ग्रामीणों की जनसमस्या को सुना और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव में मुख्य रूप से जलभराव, माइनर, नाली, सड़क जैसी असुविधाओं की बात रखी गई। इस पर सभी को कहा गया है कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान हो जाएगा। देर रात तक डिप्टी सीएम ग्रामीणों से मुखातिब होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed