{"_id":"688528830657f36b73010b49","slug":"where-registration-is-more-expensive-than-the-fixed-rate-the-price-will-increase-there-rohtak-news-c-17-roh1019-697784-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जहां तय रेट से ज्यादा महंगी हुई रजिस्ट्री, वहां बढ़ेगा भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जहां तय रेट से ज्यादा महंगी हुई रजिस्ट्री, वहां बढ़ेगा भाव
Sun, 27 Jul 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
जिला तहसील में शुक्रवार को रजिस्ट्री कराने और अन्य कार्यों को लिए लगी लाइन। संवाद
- फोटो : बमनौरा विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरने और जल रिसाव होने पर परिसर में बैठे बच्चे। संवाद
रोहतक। मुख्यालय की तरफ से कलेक्टर रेट तैयार करने का फार्मूला आ गया है। शहर में जहां पर वर्तमान में तय कलेक्टर रेट से ज्यादा दर पर रजिस्ट्री हुई है, वहां उसी हिसाब से रेट में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए तहसील की तरफ से ऑनलाइन रिकाॅर्ड मुख्यालय भेजा जा रहा है। नए कलेक्टर रेट एक अगस्त की जगह कब लागू होंगे, इसके बारे में बाद में मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी होंगे।
राजस्व विभाग ने साल 2022 में कलेक्टर रेट को लेकर वित्त वर्ष एक जनवरी से 31 दिसंबर माना था। हालांकि, जनवरी 2023 में नियम बदल दिया। नए कलेक्टर रेट एक जनवरी 2023 से लागू होने थे, लेकिन तय हुआ कि यह कलेक्टर रेट एक अप्रैल 2023 से लागू होंगे, जो 31 मार्च 2024 तक रहेंगे।
राजस्व विभाग ने मार्च में साल 2024-25 के कलेक्टर रेट पर मंथन किया और सरकार को 15 से 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने की सिफारिश की। चुनावी साल में सरकार ने नए कलेक्टर रेट लागू करने से इन्कार कर दिया। अभी तक 2023 में तय कलेक्टर रेट ही लागू है। सरकार ने एक अगस्त से नए कलेक्टर रेट लागू करने के आदेश जारी थे, लेकिन बाद में वापस ले लिए।
विज्ञापन
यहां हो सकती है 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी
मायना, वन सिटी, ओमैक्स झज्जर रोड, वन सिटी सेक्टर 37, सेक्टर 13, न्यू बस स्टैंड, सेक्टर 21, काठमंडी, सेक्टर 25, सनसिटी 34, 35, 36ए, शिव कॉलोनी, अनाज मंडी, अशोका मोड़ से आईटीआई, ओमैक्स सिटी, कृपालनगर, गुरुचरणपुरा, गौड़ कालेज, घनीपरा, चाणक्यपुरी, चीनी मिल, सुनारिया रोड, छोटूराम चौक से सिविल रोड, जगदीश कॉलोनी, जवाहर नगर, झंग काॅलोनी, झज्जर रोड रेलवे स्टेशन, डीएलएफ कॉलोनी, डेयरी पाना, गोहाना रोड से दयानंद मठ व बाबरा मोहल्ला में एक से 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ सकते हैं।
यहां 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना
शहर की चावला कॉलोनी, आर्य नगर, झज्जर रोड, इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर 5 व 6, राजीव नगर, कच्चा सिंहपुरा रोड पर 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है जबकि किला रोड मार्केट, डी पार्क व दूसरे पहले से महंगे बाजारों में कलेक्टर रेट 10 प्रतिशत तक ही बढ़ाया जा सकता है।
वर्जन
विभाग की तरफ से नए कलेक्टर रेट को लेकर गाइडलाइन आई है। जो रिकाॅर्ड मांगा गया था, वहां ऑनलाइन मुख्यालय के पास मौजूद है। नए कलेक्टर रेट कब से लागू होंगे, यह बाद में सूचना जारी होगी। अभी मौजूद कलेक्टर रेट के आधार पर ही रजिस्ट्री हो रही है।
- गुलाब सिंह, तहसीलदार रोहतक
.........
हर रोज हो रही 100 से ज्यादा रजिस्ट्री, सेल डीड 30 प्रतिशत
रोहतक तहसील में हर रोज 100 से ज्यादा रजिस्ट्री हो रही हैं। इसमें 60 से ज्यादा रजिस्ट्री तहसील में, बाकी डीआरओ की तरफ से की जा रही हैं। एसडीएम के पास भी 20 के करीब रजिस्ट्री करने के लिए टोकन नंबर भेजे जाते हैं, लेकिन एसडीएम के पास एचएसवीपी संपदा अधिकारी से लेकर गौड़ संस्था प्रशासक के तौर पर भी कार्यभार है। ऐसे में वर्तमान में एसडीएम कार्यालय में होने वाली ज्यादातर रजिस्ट्री तहसील में ही हो रही हैं।